फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 15 thousand saplings planted in 20 hectares DFO said  Forest city will be built in the name of mother

MP News: 20 हेक्टेयर का इलाका बनेगा मातृ वन, तीन हजार पौधे लगाकर की शुरुआत, 15 हजार लगाए जाएंगे

Sat, 13 Jul 2024 05:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jul 2024 05:14 PM IST
सार

एक तरफ देश में एक वृक्ष मां के नाम का अभियान चल रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश का कटनी जिला उससे एक कदम आगे बढ़कर एक पूरे क्षेत्र को मातृ वन के नाम से विकसित कर रहा है। 3 हजार से अधिक पौधे एक साथ लगाकर इसकी शुरुआत की जा चुकी है।

विज्ञापन
MP News: 15 thousand saplings planted in 20 hectares DFO said  Forest city will be built in the name of mother
एक दिन में लगाए गए तीन हजार पौधे लगाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी शहर से 10 किमी की दूरी पर बसा गुलवाड़ा ग्राम पूर्णतः पथरीला इलाका माना जाता है। वन विभाग ने अब इसे फॉरेस्ट सिटी बनाने का प्लान बनाया है। हालांकि, इसमें कई विभाग मिलकर एक  साथ काम कर रहे हैं, ताकि आने वाले 10 साल में कटनी घने वनों के सौंदर्य से घिरा दिखाई दे। इसी क्रम में आज एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शामिल होकर कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी अभिजीत रंजन, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, समाजसेवी अर्पित पोद्दार, स्कूली छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में गर्ल्स कॉलेज की युवतियां ने पहले ही दिन 3 हजार से अधिक पौधे लगाए। 

विज्ञापन


वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि शहर की प्राइम लोकेशन और नेशनल हाईवे से लगी सड़क के पास हमने वन नगर बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें हम अलग-अलग प्रजाति के 15 हजार पौधे 20 हैक्टर में रोपने का काम करेंगे। शुरुआती तौर पर शनिवार को 3 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इसे हमने मातृ वन नाम से स्थापित किया है। यही नहीं इस क्षेत्र में हम नक्षत्र वन, स्मृति वन और वूडेनिक गार्डन बनाएंगे, जहां मेडिसन प्लांट लगाया जाएगा। आने वाले 5 साल के भीतर यहां रोड़ लाइट बनाई और लगाई जाएगी।
विज्ञापन


पौधारोपण में शामिल हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि एक वृक्ष मां के नाम लगाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा जैसे मैंने बतौर विधायक अपने कार्यकाल में सबसे महत्वपूर्ण काम किया है, जो आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल करेगा। कटनी में गर्ल्स कॉलेज लाना और 50 हेक्टर में फॉरेस्ट सिटी बनाने का मेरा प्रण अब पूरा होने जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स कॉलेज की छात्रा मनीषा अहिरवार ने कहा कि पीएम मोदी के बोलने के बाद है लोगों ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान शुरू किया है। बिगड़ते पर्यावरण को देखते हुए हमें पौधरोपण करना चाहिए आज हर एक छात्रा ने कम से कम 2 पौधे लगाकर आने वाले वक्त को हरा-भरा बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed