{"_id":"61c2ea7a90a3b62980191b91","slug":"mp-news-10-year-old-boy-who-went-to-rob-kites-in-bhopal-fell-from-25-feet-high-ceiling-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh News: भोपाल में पतंग लूटने गया 10 साल का बच्चा 25 फीच ऊंची छत से गिरा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh News: भोपाल में पतंग लूटने गया 10 साल का बच्चा 25 फीच ऊंची छत से गिरा, इलाज के दौरान मौत
Wed, 22 Dec 2021 02:36 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:36 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पतंग लूटने के लिए छत पर जाना 10 साल के बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। पतंग लूटने के चक्कर में वह 25 फीट ऊंची छत से गिरा। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 10 साल के बच्चे की पतंग लूटने के चक्कर में मौत हो गई। वह 25 फीट ऊंची छत से गिर गया था। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
मामला भोपाल के कान्हासैया इलाके का है। 10 साल का पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उसका पिता दिनेश रंगीले मोबाइल टॉवर के मेंटेनेंस का काम करता है। वह गोविंदपुरा इलाके में रहते हैं। प्रिंस 20 दिसंबर को अपनी दादी के साथ ताऊजी के घर गया था। मंगलवार सुबह 10 बजे नाश्ता करने के बाद छत पर चला गया। छत पर एक फीट की बाउंड्री वॉल थी। वहां उसने पतंग लूटने की कोशिश की और छत से नीचे गिर गया। आनंद नगर के नागपुर अस्पताल में उसका इलाज किया गया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया। और तो और, बच्चे की मौत के बाद भी दवाएं मंगाते रहे।