फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Minister Kamal Patel statement on Ex CM Kamal Nath

MP News: 'सत्ता गंवाने के बाद कमलनाथ सठिया गए हैं, उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं'-कृषि मंत्री पटेल के बिगड़े बोल

Sat, 17 Dec 2022 09:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का बयान सुनकर लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
MP Minister Kamal Patel statement on Ex CM Kamal Nath
कमलनाथ और मंत्री कमल पटेल - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाने के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल के बोल बिगड़ गए। कमल पटेल ने कहा कि सत्ता गंवाने के बाद कमलनाथ सठिया गए हैं। वे कुछ भी बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन


कृषि मंत्री कमल पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कमलनाथ का बयान सुनकर लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। दरअसल, एक दिन पहले कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर मंच से अधिकारियों को सस्पेंड करने को नौटंकी करार दिया था। जिसके जवाब में कृषि मंत्री का ऐसा बयान सामने आया है। अब कमल पटेल के बयान पर सियासी बवाल मच गया है।

विज्ञापन


कमलनाथ पहुंचे थे छिंदवाड़ा

गौरतलब हो कि एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ सांसद नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे थे। दूसरे दिन प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। जिससे दोनों ही तरफ से बयानबाजी तेज हो रही है। ऐसे में छिंदवाड़ा की राजनीति सुर्खियों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed