{"_id":"624e970e1bfa755b9848d340","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-there-is-no-chance-of-relief-from-heat-in-madhya-pradesh-the-problem-is-increasing-due-to-heat-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू के थपेड़ों से बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू के थपेड़ों से बढ़ रही परेशानी
Thu, 07 Apr 2022 01:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:17 PM IST
सार
हवा का रुख बार–बार बदल रहा है। हवा में नमी नहीं होने के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पड़ोसी राज्यों से पड़ रही गर्मी और वहां से आने वाली गर्म हवाओं से प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: बीते 24 घंटों में आठ जिलों में लू का प्रभाव रहा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। दिन का पारा 44 से नीचे आया है तो रात का पारा 26 के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में आठ जिलों में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।
मौसम जानकारों की मानें तो अलग-अलग जगह तीन मौसम सिस्टम एक्टिव हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना है। दक्षिण–पूर्वी मप्र पर ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ एक्टिव है। इससे हवा का रुख बार–बार बदल रहा है। हवा में नमी नहीं होने के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पड़ोसी राज्यों से पड़ रही गर्मी और वहां से आने वाली गर्म हवाओं से प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खरगोन, होशंगाबाद, राजगढ़ में पारा 43 के ऊपर बना हुआ है। राजगढ़ में 43.3, खरगोन में 43.2, होशंगाबाद में 43.1, खंडवा-खजुराहो में 42.5, रतलाम में 42.2, नौगांव में 42.1, नरसिंहपुर-सीधी में 42, गुना-सतना में 41.8, सागर में 41.6, ग्वालियर में 41.5, रीवा में 41.4, दतिया-टीकमगढ़ में 41.3, धार-उज्जैन-सिवनी-उमरिया में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान सागर में सबसे ज्यादा रहा। सागर में 25.6, रतलाम में 23, खंडवा-छिंदवाड़ा-सीधी में 22.4, इंदौर में 22.2, गुना-शाजापुर-दमोह-जबलपुर-नरसिंहपुर में 22, राजगढ़-सतना में 21.8, होशंगाबाद में 21.6, टीकमगढ़ 21.4, धार में 21.3, भोपाल में 21 डिग्री तापमान रहा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, नौगांव, सागर, दमोह, राजगढ़, रतलाम, गुना में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, आगर, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर जिलों में लू चलने की संभावना है।