फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The rising temperature in MP is getting worse, day in Khajuraho Hottest night in Tikamgarh

MP Weather Today: एमपी में बढ़ता तापमान कर रहा बेहाल, खजुराहो में दिन तो टीकमगढ़ में रात सबसे गर्म

Sat, 04 Jun 2022 02:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 02:34 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The rising temperature in MP is getting worse, day in Khajuraho Hottest night in Tikamgarh
एमपी मौसम आज: लगातार बढ़ता तापमान बेचैनी बढ़ा रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य में गर्मी के तेवर लोगों को बेहाल कर रहे हैं। लगातार बढ़ता तापमान बेचैनी बढ़ा रही है। हवा में नमी कम रहने के कारण गर्मी के तेवर भी तीखे बने हुए हैं। पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में तापमान 40 के ऊपर ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो रहा। प्रदेश में सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिससे एमपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। नमी कम रहने के कारण गर्मी के तेवर भी तीखे बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में तो दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अरब सागर में मानसून फिलहाल ठहरा हुआ है। इस वजह से वहां से नमी नहीं आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 43.5 30
इंदौर 41.1 27.6
ग्वालियर 44.5 27.0
जबलपुर 44.5 29.6

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान कहता है कि छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। यहां आंधी चलने की संभावना है। यलो अलर्ट कह रहा है कि यहां हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। दूसरी तरफ राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतनी जिलों में लू चलने की संभावना है। अगले दो दिन तापमान ऐसा ही बना रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ ही रहा है। पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में तापमान 40 के ऊपर ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो रहा। यहां 45.8, दमोह में 44.8, राजगढ़ में 44.7, गुना-ग्वालियर-जबलपुर-सतना में 44.5, रीवा में 44.4, सीधी-सागर-दतिया में 44, टीकमगढ़ में 43.6, भोपाल में 43.5, रायसेन में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में रही। टीकमगढ़ में 32, राजगढ़ में 30.3, सीधी में 30.2, भोपाल-दमोह में 30, सतना में 29.7, गुना-जबलपुर में 29.6, दतिया में 29.4, रायसेन में 29.2, नौगांव में 29, उज्जैन में 28.5, छिंदवाड़ा में 28.4, रतलाम-रीवा में 28.2, खंडवा-खजुराहो में 28 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed