{"_id":"623ec27a711cff76a72323de","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-relief-from-heat-in-madhya-pradesh-maximum-temperature-came-below-40-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया
Sat, 26 Mar 2022 01:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:06 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सबसे बड़ी गिरावट खंडवा में दर्ज की गई। यहां साढ़े आठ डिग्री तक दिन का पारा लुढ़का है। प्रदेश के मौसम पर तीन अलग-अलग सिस्टम असर डाल रहे हैं। अधिकतर जिलों में फिलहाल बादलों का डेरा है, इसके पीछे अरब सागर से आ रही नमी को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:अधिकांश जगह पारा गिरा है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकांश जगह पारा गिरा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सबसे बड़ी गिरावट खंडवा में दर्ज की गई। यहां साढ़े आठ डिग्री तक दिन का पारा लुढ़का है। गुना में पांच डिग्री तक उछला है। इंदौर में सबसे ज्यादा गर्म रात रही।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिन में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। प्रदेश के मौसम पर तीन अलग-अलग सिस्टम असर डाल रहे हैं। अधिकतर जिलों में फिलहाल बादलों का डेरा है, इसके पीछे अरब सागर से आ रही नमी को बताया जा रहा है। बादलों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लू से राहत है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसी वजह से अरब सागर से नमी आ रही है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो होशंगाबाद सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। दमोह में 39.5, खरगोन-रतलाम में 39, राजगढ़-खजुराहो में 38.4, ग्वालियर में 38.3, गुना-छिंदवाड़ा-नौगांव में 38.2, सतना में 38.1, बैतूल में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात में सबसे ज्यादा तापमान इंदौर, सीधी में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। बैतूल-जबलपुर में 23, छिंदवाड़ा 22.8, रतलाम में 22.6, उमरिया में 22.2, होशंगाबाद में 22.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.3 और 20.6, इंदौर में 35.8 और 23.2, ग्वालियर में 38.3 और 17.9, जबलपुर में 37.6 और 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है और अगले 24 घंटों में भी शुष्क ही रहेगा। शहडोल संभाग में अधिकतम तापमान काफी गिरा है। रीवा, ग्वालियर संभाग के जिलों में पारा सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले दो दिन का दृष्टिकोण भी मौमस में कोई खास परिवर्तन नहीं बता रहा है।