फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   -MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The weather of Madhya Pradesh will take a turn again, there may be light rain in many districts tomorrow

MP Weather Today:फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम, कल कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

Thu, 17 Feb 2022 01:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। कल कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
-MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The weather of Madhya Pradesh will take a turn again, there may be light rain in many districts tomorrow
एमपी मौसम आज:एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट रही। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। कल कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट रही। अगले 24 घंटों की बात करें तो बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नौगांव में 7, रीवा मेंम 7.2, खजुराहो में 8, रायसेन में 8.8, ग्वालियर में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में दिन का पारा 26.9 तो रात का तापमान 12 डिग्री रहा। इंदौर में 27 और 13.2, ग्वालियर में 28.6 और 9.6, जबलपुर में 26.9 और 12.9 डिग्री तापमान रहा। खरगौन में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा, यहां 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा। हवाओं के साथ नमी आने से अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे। गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को बादल छा सकते हैं। अगले दो दिन यानी शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed