फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   -MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The state kept chilling, the next two days will be cold, the mercury in Naugaon-Guna is five and a half degrees

MP Weather Today: ठिठुरता रहा प्रदेश, अगले दो दिनों और सितम ढाएगी ठंड, नौगांव-गुना में पारा साढ़े पांच डिग्री

Sat, 15 Jan 2022 02:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 02:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मौसम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। नौगांव में 5.6 डिग्री, गुना में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।अगले दो दिनों तक ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों का असर रहेगा। 

विज्ञापन
-MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The state kept chilling, the next two days will be cold, the mercury in Naugaon-Guna is five and a half degrees
एमपी मौसम आज:अगले दो दिनों तक ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। अगले दो दिनों तक ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों का असर रहेगा। इससे मप्र में बादल छाएंगे और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा। ठंड से राहत मिलने लगेगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो नौगांव और गुना में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। नौगांव में 5.6 डिग्री, गुना में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पचमढ़ी में दिन के तापमान बड़ी गिरावट रही, यहां अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री गिरकर 15.6 डिग्री रहा।

विज्ञापन

 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुना में 5.4,  नौगांव में 5.6, दतिया-रतलाम-शाजापुर में 7.0, धार-ग्वालियर में 7.2, टीकमगढ़ में 7.7, राजगढ़ में 8.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल में दिन का पारा 19.9 तो रात का 9.7 डिग्री रहा। इंदौर में 21.2 और 9.1, ग्वालियर में 19.0 और 7.2, जबलपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11.7 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर है। इन्हीं बर्फीली हवाओं के चलते रविवार-सोमवार को मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं शाजापुर में कोल्ड डे रहा। दिन में ठिठुरन है। अधिकांश इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। छिंदवाड़ा, मलाजखंड, सिवनी और मंडला में बौछारें पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके दो दिन बाद 18 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादल छाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं लेकिन रात का तापमान बढ़ सकता है।

सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश, इंदौर-चंबल-भोपाल संभाग में कोहरा 
मौसम विभाग ने प्रदेश के मलाजखंड क्षेत्र के जिलों में बारिश का दौर जारी रहने तथा चंबल, इंदौर, भोपाल संभाग के कई जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट और आसपास के कुछ क्षेत्र में बारिश हो सकती है। रविवार को चंबल संभाग और इंदौर संभागों के कई जिलों सहित भोपाल संभाग के भोपाल, सीहोर, राजगढ़ में कोहरा रहेगा। 

मलाजखंड में 15.4 मिमी बारिश
शनिवार को पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मलाजखंड क्षेत्र में बारिश हुई जो 15.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। वहीं, छिंदवाड़ा में 2.4, सिवनी में 1.0 और मंडला में 0.6 मिलीमीटर दर्ज की गई।


कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, शहडोल जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। इंदौर, भोपाल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, देवास, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, सागर, ग्वालियर, गुना, दतिया, दमोह जिलों में कहीं-कहीं शीतल से तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed