फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh, Naugaon and Dhar started chilling due to cold wave, night temperature was 5.5 degrees, no relief from cold for the next three days

MP Weather Today: शीतलहर से ठिठुरने लगा मध्य प्रदेश, नौगांव और धार में रात का पारा 5.5 डिग्री रहा, अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं

Thu, 13 Jan 2022 01:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में रात का तापमान फिर गिरने लगा है। बताया जा रहा है अगले तीन दिन तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में नौगांव में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 5.4 पर रहा तो धार में 5.5 डिग्री रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh, Naugaon and Dhar started chilling due to cold wave, night temperature was 5.5 degrees, no relief from cold for the next three days
एमपी मौसम आज: अगले तीन दिन और बढ़ेगी ठंड - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में रात का तापमान फिर गिरने लगा है। उत्तर भारत में बर्फबारी का असर होने और बादल छंट जाने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में आने लगा है। बताया जा रहा है अगले तीन दिन तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव और धार में दर्ज किया गया। नौगांव में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 5.4 पर रहा तो धार में 5.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश थम गई है। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मप्र को प्रभावित करने वाले वेदर सिस्टम आगे बढ़ गए हैं। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा पर बना प्रेरित चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। मप्र का मौसम और साफ होने लगेगा। इसके चलते गुरुवार से रात के तापमान में और गिरावट होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। सर्द हवाएं चलने से दिन भी ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में 6.0, रतलाम में 6.5, शाजापुर में 7.7, भोपाल में 7.7, दतिया में 7.4, धार में 5.5, गुना में 6.8, ग्वालियर में 6.1, इंदौर-खरगौन में 7.4, रायसेन-उज्जैन में 8.0, खजुराहो में 7.6, नौगांव में 5.4, सागर में 6.4, टीकमगढ़ में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में खजुराहो, मंडला, सतना, सीधी में पारे में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं इंदौर और सागर के दिन के तापमान में 4 डिग्री का उछाल रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 7.7 रहा। इंदौर में 18.8 और रात का पारा 7.4 रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान 23.2 और रात का 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 20.5 दर्ज किया गया तो रात का तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 10.5 पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रही। धा, रतलाम, सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा। सिवनी, बैतूल, खंडवा, खरगौन, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन तथा दमोह, दतिया, रतलाम, शाजापुर में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना, श्योपुरकलां में शीतल दिन रहेगा। धार, रतलमा, सागर जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।


ओलावृष्टि से मध्य प्रदेश में 18 जिलों में प्रभावित हुई फसलें
ओलावृष्टि से राजगढ़, विदिशा ,डिंडोरी, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया ,गुना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, नीमच, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और हरदा जिले प्रभावित हुए हैं। गेहूं, चना, मसूर, सरसों, अरहर, मटर, राई की फसलों को नुकसान पहुंचा है। करीब एक लाख हेक्टेयर रकबे की फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। राजस्व कृषि विभाग ने सर्वे किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed