{"_id":"61fe2ad377c80c4b94188e64","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-madhya-pradesh-in-the-grip-of-cold-mercury-reached-2-5-in-pachmarhi-a-drop-of-eight-degrees-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today:ठंड की गिरफ्त में मध्य प्रदेश, पचमढ़ी में पारा 2.5 पर पहुंचा, एक दिन में आठ डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today:ठंड की गिरफ्त में मध्य प्रदेश, पचमढ़ी में पारा 2.5 पर पहुंचा, एक दिन में आठ डिग्री की गिरावट
Sat, 05 Feb 2022 01:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:14 PM IST
सार
मध्य प्रदेश फिर ठिठुरने लगा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। कहीं-कहीं दिन और रात का तापमान करीब 7 डिग्री तक लुढ़का है। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 8 डिग्री तापमान गिरा। अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी के रहने की संभावना है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में फिर शीतलहरों में जोर पकड़ा है।
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश में फिर शीतलहरों में जोर पकड़ा है। दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 8 डिग्री तापमान गिरा। अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी के रहने की संभावना है।
मौसम केंद्र के मुताबिक पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट रही। छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, मंडला, रीवा, उमरिया का रात का पारा एक दिन में छह डिग्री से ज्यादा गिरा है। वहीं बैतूल, पचमढ़ी, मंडला, नौगांव में दिन का तापमान 6 से ज्यादा लुढ़का है। आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी में 2.5, खजुराहो-मंडला में 5.0, नौगांव में 5.5, छिंदवाड़ा में 5.6, बैतूल-रायसेन में 5.8, रीवा में 6.6, गुना में 6.8, ग्वालियर में 7.0, उज्जैन में 7.2, खंडवा-शाजापुर में 7.4, राजगढ़-रतलाम में 7.6, भोपाल-धार-टीकमगढ़ में 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
उत्तर भारत भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में कोल्ड डे रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर और ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र व ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के चलते तेज हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों तक हवाओं का रुख पश्चिमी एमपी की तरफ रहेगा, जिससे तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 2 से 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा
विज्ञापन
मौसम केंद्र से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। छिंडवाड़ा,, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा, रतलाम में शीतलहर का असर रहा। मलाजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में शीतलदिन रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार छतरपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप दिखेगा। मंडला, बालाघाट, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं शीतलदिन रहने की संभावना है।