फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury reaches 43 degrees in Khargone, change in wind direction can give relief

MP Weather Today: खरगोन में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, हवाओं का रुख बदलने से मिल सकती है राहत

Mon, 21 Mar 2022 01:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

तापमान में बढ़त जारी है। सबसे गर्म खरगोन रहा, यहां दिन का तापमान 43 डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण गुजरात और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। इससे मध्य प्रदेश में भी कुछ राहत रहेगी। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury reaches 43 degrees in Khargone, change in wind direction can give relief
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री को छू रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री को छू रहा है। मार्च में मई-जून सा अहसास होने लगा है। तापमान में बढ़त जारी है। रात का पारा भी 24 डिग्री के  नजदीक पहुंच गया है। सबसे गर्म खरगोन रहा, यहां दिन का तापमान 43 डिग्री रहा। अगले दो दिन तापमान में कमी होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान और उससे लगे हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसका असर प्रदेश पर भी पड़ रहा है। हवाओं का रुख बदलने से मौसम के तेवर हल्के पड़ने की संभावना है। इससे दो डिग्री तक पारा लुढ़क भी सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर में प्रति चक्रवात के कारण राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रहीं गर्म पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया था। अब पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण गुजरात और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। इससे मध्य प्रदेश में भी कुछ राहत रहेगी।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा है। खरगोन में 43, खंडवा में 42.1, होशंगाबाद में 41.8, दमोह में 40.4, राजगढ़ में 40, धार-रतलाम में 39.6, ग्वालियर में 39.5, भोपाल में 39.3, गुना में 39.2, शाजापुर में 39.1,  खजुराहो-सागर में 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात का पारा भी उछाल भर रहा है। होशंगाबाद में 23.8, जबलपुर में 23.5, दमोह में 23.4, सीधी में 22.4, रतलाम-शाजापुर में 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.3 और 20.5, इंदौर में 37.5 और 21.8, ग्वालियर में 39.5 और 19.5, जबलपुर में 38.1 और 23.5 डिग्री रहा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed