{"_id":"629720076a26ce7afd66153a","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-madhya-pradesh-started-heating-again-day-temperature-increased-as-soon-as-the-clouds-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: फिर तपने लगा मध्य प्रदेश, बादलों के हटते ही बढ़ा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: फिर तपने लगा मध्य प्रदेश, बादलों के हटते ही बढ़ा दिन का तापमान
Wed, 01 Jun 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:45 PM IST
सार
पचमढ़ी और सिवनी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में दिन का पारा 40 के पार पहुंच गया है। हालांकि पूर्वी मप्र में कुछ वेदर सिस्टम के कारण नमी आ रही है, जिससे बौछारें पड़ रही हैं। प्रदेश में सबसे गर्म दिन नौगांव रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। लगातार बढ़ रही गर्मी बेहाल कर रही। नौतपा की गर्मी महसूस होने लगी है। बादल हटने से सीधी धूप धरती पर आ रही है जो तापमान बढ़ा रही है। पचमढ़ी और सिवनी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में दिन का पारा 40 के पार पहुंच गया है। हालांकि पूर्वी मप्र में कुछ वेदर सिस्टम के कारण नमी आ रही है, जिससे बौछारें पड़ रही हैं। प्रदेश में सबसे गर्म दिन नौगांव रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बुरहानपुर, बालाघाट, शहडोल जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। नौगांव में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवा का प्रभाव रहेगा। वहीं छतरपुर जिले में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। 3 और 4 जून को अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़े कहते हैं कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में उछाल रहा। पचमढ़ी और सिवनी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में दिन का पारा 40 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। नौगांव में 45.5, खजुराहो में 44.2, गुना-ग्वालियर में 43.6, राजगढ़ में 43.5, दतिया-सागर में 43.2, उमरिया में 43.1, सतना-दमोह में 43, टीकमगढ़ में 42.8, सीधी में 42.6, रीवा में 42.4, जबलपुर में 42.1, नरसिंहपुर में 42, खरगोन में 41.8, खंडवा में 41.5, रायसेन में 41.4, भोपाल में 41.3, उज्जैन में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म रात राजगढ़ में रही। राजगढ़ में 30.6, सीधी में 29.4,-टीकमगढ़ भोपाल में 28.8, जबलपुर में 28.3, रतलाम-उज्जैन में 28, खंडवा में 27.4, दमोह में 27.2, गुना में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं–कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं। इसके पीछे अलग–अलग स्थानों पर चार वेदर सिस्टम एक्टिव होना हैं। नमी मिलने के कारण बौछारें पड़ रही हैं। इन चारों सिस्टम का प्रभाव पूर्वी मध्य प्रदेश पर अधिक हो रहा है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में हरियाणा पर प्रेरित चक्रवात एक्टिव है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश से होकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुर्इ है। उत्तराखंड पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ र्इरान-अफगानिस्तान के बीच बना हुआ है। ट्रफ लाइन के कारण आ रही नमी से मप्र में बादल छा रहे हैं। साथ ही साथ ही पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। शेष इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी भी हो रही है।