फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day temperature reaches 36.5 degrees in Khandwa-Khargone of Madhya Pradesh, there is a possibility of drizzle in the eastern part

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के खंडवा-खरगौन में दिन का तापमान 36.5 डिग्री पहुंचा, पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना

Thu, 24 Feb 2022 01:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 01:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल रहा। ठंड से लोगों को राहत है। सुबह और रात के समय ही ठंडक का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे कम पारा 12 डिग्री खजुराहो में रहा। खंडवा-खरगौन में दिन का तापमान 36.5 डिग्री को छू गया। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day temperature reaches 36.5 degrees in Khandwa-Khargone of Madhya Pradesh, there is a possibility of drizzle in the eastern part
एमपी मौसम आज:पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में सुबह और रात के समय ही ठंडक का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे कम पारा 12 डिग्री खजुराहो में रहा। खंडवा-खरगौन में दिन का तापमान 36.5 डिग्री को छू गया। कुछ सिस्टम एक्टिव होने से आज कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर ही है। प्रदेश भर में सामान्य से कहीं ज्यादा है। खजुराहो में 12, नौगांव में 12.6, उज्जैन में 12.8, नरसिंहपुर-रीवा में 13, मंडला में 13.5, राजगढ़ में 13.8, धार-ग्वालियर-रतलाम में 14, दतिया में 14.3, भोपाल में 14.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो रीवा संभाग के जिलों में तथा अनूपपुर, डिंडौरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम इस समय एक्टिव दिख रहे हैं। पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि इससे ठंड बढ़ने के आसार कम ही हैं। 26 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक लंबी ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होती हुई पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है जो 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच इन इलाकों में एक मौसम की गतिविधि को प्रेरित करेगा। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अपनी धुरी के साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में 23°उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 50°पूर्वी देशांतर के साथ देखा जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed