फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Clouds drop the temperature in Madhya Pradesh, light relief from the heat during the day, the night temperature reaches 27 degrees

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बादलों ने गिराया तापमान, दिन में गर्मी से हल्की राहत, रात का पारा 27 डिग्री के पास पहुंचा

Wed, 13 Apr 2022 12:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अलग-अलग सिस्टम के असर से बादल बने हुए हैं। इससे दिन के पारे में मामूली गिरावट रही। रातें अब भी बेहाल कर रही हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के पास पहुंच गया है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Clouds drop the temperature in Madhya Pradesh, light relief from the heat during the day, the night temperature reaches 27 degrees
एमपी मौसम आज: बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट रही। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट रही। सबसे गर्म खजुराहो रहा और सबसे गर्म रात जबलपुर की रही। अगले कुछ दिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।  छतरपुर, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह जिलों में लू चल सकती है।
विज्ञापन


मौसम जानकारों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सर्कुलेशन और एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। इस सिस्टम से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और अगले दो दिनों तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो सकती है। वर्तमान में अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। पूर्वी उप्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी है। हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आने से पूरे मप्र में मध्यम स्तर के बादल छा गए हैं। इस अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान अब भी उछाल भर रहा है। खजुराहो में 44.5, दमोह-नौगांव में 44, सतना में 43.5, रीवा-सीधी में 43, टीकमगढ़ में 42.6, उमरिया में 42.5, रायसेन में 42.4, ग्वालियर-सागर में 42.2, खंडवा में 42.1, खरगोन-मंडला में 42, राजगढ़-गुना में 41.8, जबलपुर में 41.7, भोपाल-सिवनी में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान जबलपुर में सबसे ज्यादा रहा। जबलपुर में 26.6, सीधी में 26.2, सतना में 25.8, दमोह में 25.2, राजगढ़-शाजापुर में 25, उमरिया में 24.8, टीकमगढ़ में 24.6, ग्वालियर में 24.5, खंडवा-खरगोन में 24.4, सागर में 24.3, रतलाम में 24, भोपाल में 23.8,रायसेन में 23.6, गुना-इंदौर में 23.5, छिंदवाड़ा में 23.4, बैतूल में 23.2, नरसिंहपुर में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 


मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा, सतना, खजुराहो, नौगांव, दमोह में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान बता रहा है कि छतरपुर, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह जिलों में लू चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed