फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: So far, 112 sarpanches have been elected unopposed in 20 districts, out of which 75 are women, 22 from Narmadapuram.

MP Local Body Election: अब तक 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए, इनमें 75 महिलाएं, सबसे ज्यादा नर्मदापुरम से 22

Sat, 11 Jun 2022 11:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 Jun 2022 11:11 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घमासान के बीच अब तक 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 75 महिलाएं हैं। अभी यह संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: So far, 112 sarpanches have been elected unopposed in 20 districts, out of which 75 are women, 22 from Narmadapuram.
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घमासान के बीच अब तक 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 75 महिलाएं हैं। अभी यह संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके साथ ही कई जगह से चुनावी शोर और दांव पेच के बगैर निर्विरोध चुनाव होने की सुखद खबर आई है। राज्य निर्वाचन आयोग को अब तक मिली जानकारी के अनुसार 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए। इनमें 75 महिलाएं हैं। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से समरस पंचायत यानी निर्विरोध चुनाव करने की अपील की थी। इसके लिए सरकार की तरफ से पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया था। वहीं, महिलाओं को चुनने पर पंचायत को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 22 सरपंच निर्विरोध 
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 20 जिलों में सबसे ज्यादा नर्मदापुरम में 22 सरपंच निर्विरेध चुने गए हैं। इसके अलावा मुरैना से 3, ग्वालियर से 1, गुना से 2, सागर से 15, रीवा से 1, सीधी से 2, शहडोल से 4, उमरिया से 2, जबलपुर से 15, बालाघाट से 6, सिवनी से 8, नरसिंहपुर से 7, छिंदवाड़ा से 9, विदिशा से 1, सीहोर से 6, खरगोन से 1, बड़वानी से 4, झाबुआ से 2, रतलाम से 1 सरपंच निर्विरोध चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

73 वर्षीय छोटीबाई निर्विरोध बनी सरपंच 
अब तक मिली जानकारी में निर्विरोध चुनी सरपंच की सूची में नरसिंहपुर जिले की नरसिंहपुर जनपद पंचायत की खापा ग्राम पंचायत की अनुसूचित जनजाति से 73 वर्षीय छोटीबाई से सरपंच चुना गया है। वहीं, सागर जिले की केसली जनपद पंचायत की देवरी नाहरमऊ ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति की 21 वर्षीय जानकी गौंड को सरपंच चुना गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed