फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Kamal Nath hits back at Shiva, says terrorism has never increased as much in 8 years

MP Local Body Election: कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, बोले- आठ साल में जितना आतंकवाद बढ़ा, उतना कभी नहीं बढ़ा

Mon, 04 Jul 2022 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Jul 2022 08:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस पर आतंकवाद का आरोपों पर कमलनाथ ने पलटवार किया कि पिछले आठ साल में जितना आतंकवाद बढ़ा है, उतना कभी नहीं बढ़ा।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Kamal Nath hits back at Shiva, says terrorism has never increased as much in 8 years
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भोपाल में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस पर आतंकवाद का आरोपों पर कमलनाथ ने पलटवार किया कि पिछले आठ साल में जितना आतंकवाद बढ़ा है, उतना कभी नहीं बढ़ा। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में रोड शो में कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है। हम भाजपा के झूठ का मुकाबला नहीं कर सकते। प्रदेश में कांग्रेस की अच्छी लहर है। कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। जनता का उत्साह, उसी का प्रतीक है। शिवराज की नौटंकी से जनता का पेट भर गया है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि भोपाल को मेट्रो की सौगात मैंने दी। यह सारी बात रिकॉर्ड पर है। कैसे एग्रीमेंट हुआ? केंद्र सरकार ने क्या भूमिका निभाई? यह सबके सामने है। उन्होंने कहा कि भोपाल में बहुत अच्छा माहौल है। विभा पटेल महापौर का चुनाव जीत रही है। हम भोपाल के लिए दस साल का विजन लेकर काम कर रहे हैं। दस साल बाद भोपाल की तस्वीर कैसी होगी, हम उसका विजन तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महापौर जीती तो भोपाल शहर में जन-सुविधाओं की नई तस्वीर बनेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed