{"_id":"62ad49d3d12fff22db5a916a","slug":"mp-local-body-election-in-chhindwara-ncp-made-kinnar-the-mayor-candidate-the-party-said-everyone-has-the-right-to-equality","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: छिंदवाड़ा में NCP ने किन्नर को बनाया मेयर प्रत्याशी, पार्टी बोली- सबको समानता का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: छिंदवाड़ा में NCP ने किन्नर को बनाया मेयर प्रत्याशी, पार्टी बोली- सबको समानता का अधिकार
Sat, 18 Jun 2022 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:13 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किन्नर अंजली को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। छिंदवाड़ा में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी किन्नर ने महापौर पद के लिए फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
NCP की महापौर प्रत्याशी अंजली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किन्नर अंजली को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड नंबर 31 की निवासी अंजली को एनसीपी ने मेयर प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है। छिंदवाड़ा में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी किन्नर ने महापौर पद के लिए फॉर्म भरा है। वार्ड पार्षद के लिए भी एक किन्नर ने नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी घोषित करने में जुटी हैं। महापौर पद की उम्मीदवार अंजली ने बताया कि वह दसवीं क्लास तक पढ़ी हैं। छिंदवाड़ा में राजनीतिक पार्टियों में लगातार बगावत हो रही है, वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपनी अपनी पार्टी में उम्मीदवारी कर रहे हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिल रहा, वह बगावत कर निर्दलीय रूप से फॉर्म भर रहे हैं।