फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: BJP announced the names of 13 mayoral candidates out of 16, Malti Rai's name in Bhopal

MP Local Body Election: इंदौर-ग्वालियर होल्ड, भोपाल में मालती राय, भाजपा के 13 मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित

Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने चार दिन मंथन के बाद 16 में से 13 महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भोपाल से मालती राय उम्मीदवार होंगी। इंदौर, रतलाम और ग्वालियर के नाम होल्ड पर हैं। 

विज्ञापन
MP Local Body Election: BJP announced the names of 13 mayoral candidates out of 16, Malti Rai's name in Bhopal
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने चार दिन मंथन के बाद 16 में से 13 महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने भोपाल से मालती राय को उम्मीदवार बनाया है। इंदौर, रतलाम और ग्वालियर के नाम होल्ड हैं। कांग्रेस ने भी 16 में से 15 महापौर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। रतलाम सीट पर दोनों ही पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जानिए किसके बीच होगा मुकाबला- 
विज्ञापन

 
  नगर निगम   भाजपा उम्मीदवार   कांग्रेस उम्मीदवार
  भोपाल- OBC (महिला)   मालती राय    विभा पटेल  
  इंदौर- अनारक्षित   होल्ड    संजय शुक्ला
  ग्वालियर- सामान्य (महिला)    होल्ड    शोभा सिकरवार
  जबलपुर- अनारक्षित   डॉ. जितेंद्र जामदार    जगत बहादुर सिंह अन्नु
  उज्जैन- अजा   मुकेश टटवाल     महेश परमार
  सागर- सामान्य (महिला)   संगीता तिवारी    निधि जैन
  मुरैना- अजा (महिला)   मीना जाटव    शारदा सोलंकी
  छिंदवाड़ा- अजजा   अनंत धुर्वे     विक्रम अहाके
  सतना- ओबीसी   योगेश ताम्रकार     सिद्धार्थ कुशवाह
  रतलाम- ओबीसी    होल्ड   होल्ड
  खंडवा- ओबीसी (महिला)   अमृता यादव    आशा मिश्रा
  बुरहानपुर- सामान्य (महिला)   माधुरी पटेल    शहनाज अंसारी
  देवास- सामान्य (महिला)   गीता अग्रवाल    विनोदनी रमेश व्यास  
  कटनी- सामान्य (महिला)   ज्योति दीक्षित    श्रेहा खंडेलवाल
  रीवा- अनारक्षित     प्रबोध व्यास    अजय मिश्रा बाबा  
  सिंगरौली- अनारक्षित   चंद्र प्रताप विश्वकर्मा   अरविंद सिंह चंदेल
 
  
           
 
विज्ञापन


11 जून से शुरू हुआ नामांकन
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 13 जून को शाम 6 बजे तक महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए है। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है। नाम निर्देशन पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून दोपहर 3 बजे तक है। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून दोपहर 3 बजे तक है। इसी दिन अभ्यार्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में होगा मतदान
प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण के मतदान की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण के मतदान की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद् हैं।

सिर्फ इंदौर में आया है महापौर के लिए नामांकन
महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। पार्षद पद के लिए जिला मुरैना में 4, भिंड में 15, ग्वालियर में 19, दतिया में 2, शिवपुरी में 7, अशोकनगर में 6, सागर में 16, टीकमगढ़ में 18, छतरपुर में 16, सतना में 22, रीवा में 12, सीधी में 4, सिंगरौली में 2, उमरिया में एक, जबलपुर में 2, बालाघाट में एक, सिवनी में 7, नर्मदापुरम में 3, रायसेन में 9, विदिशा में 12, सीहोर में 11, राजगढ़ में एक, शाजापुर में 5, देवास में 4, खण्डवा में एक, खरगोन में एक, इंदौर में 8, रतलाम में 2 और नीमच में एक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed