फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp Local Body Election: 8 women candidates are in fray from Bhopal for the post of mayor, Aam Aadmi Party again got a setback

MP Local Body Election: महापौर पद के लिए भोपाल से 8 महिला प्रत्याशी मैदान में, आम आदमी पार्टी को फिर लगा झटका

Wed, 22 Jun 2022 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए भोपाल से 8 महिला दावेदार मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी (आप) को फिर झटका लगा है। आप की प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह झाड़ू नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
Mp Local Body Election: 8 women candidates are in fray from Bhopal for the post of mayor, Aam Aadmi Party again got a setback
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए भोपाल से 8 महिला दावेदार मैदान में उतरी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को फिर झटका लगा है। आप की प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह झाड़ू नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव में बुधवार 3 बजे नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की तरफ से महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी गई। महापौर पद के लिए भोपाल से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा के नाम वापस लेने के बाद पार्टी ने रईसा मलिक को अपना प्रत्याशी बना रही थी, लेकिन उनको आप का चुनाव चिन्ह नहीं मिल सका। अब रईसा मलिक निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। भोपाल के 8 प्रत्याशियों में तीन निर्दलीय हैं।

विज्ञापन

यह है प्रत्याशी 
भारतीय जनता पार्टी से मालती राय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विभा पटेल, बहुजन समाज पार्टी से प्रिया यदुवंशी मकवाना, जनता दल (यूनाइटेड) से मंजु यादव, जय लोक पार्टी से संगीता प्रजापति के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार लेखा, रईसा बेगम मलिक और सीमा नाथ चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed