फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Home Minister Narottam Mishra publicly expressed regret for not wearing masks statements

मप्र के गृह मंत्री ने मास्क नहीं पहनने वाले बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर खेद व्यक्त किया

Thu, 24 Sep 2020 03:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra publicly expressed regret for not wearing masks statements
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (फाइल) - फोटो : ANI
किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनने संबंधी बयान देने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी गलती के लिए बृहस्पतिवार को सार्वजनिक तौर पर खेद व्यक्त किया। 
विज्ञापन


मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, "मास्क के बारे में मेरा बयान पूर्णतः गलत और माननीय प्रधानमंत्री जी की भावनाओं के विपरीत था। अपने शब्दों को लेकर मुझे भी बेहद आंतरिक पीड़ा महसूस हुई है। मैं खेद प्रकट करते हुए सभी से मास्क पहनने और कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करता हूं।" 
विज्ञापन




उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूं। मैं स्वयं भी मास्क पहनूंगा। समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मिश्रा ने इंदौर में बुधवार को उनके मास्क नहीं लगाने के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा था, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?" हालांकि बाद में बुधवार शाम को ही उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं को इस पर सफाई देते हुए कहा, "ऐसा नहीं है, लगाता हूं, आवश्यकता होती है तो लगाता हूं। दरअसल लंबे समय तक नहीं लगा पाता। उसके पीछे कारण है। मुझे पॉलिप्स है (नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है), मास्क लगाने पर घुटन होती है। लेकिन उसके बाद भी मैं कई कार्यक्रमों में, कई स्थानों जहां आवश्यकता होती है, (मास्क) लगाता हूं।" 

गृहमंत्री के बृहस्पतिवार को खेद व्यक्त करने से पहले कांग्रेस ने बुधवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि जिस प्रदेश में एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो, दो हजार से अधिक मौतें हो चुकी हो, जहां मास्क नहीं पहनने पर जनता पर जुर्माना लगता हो, वहां के गृह मंत्री कहते हैं कि "मैं मास्क नहीं पहनता।" 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने गृहमंत्री की माफी पर व्यंगात्मक ट्वीट किया, "सुबह - मैं मास्क नहीं पहनता। शाम - मुझे सांस संबंधी (पॉलिप्स) तकलीफ है। अगले दिन - मैं गलती मानता हूं, खेद व्यक्त करता हूं। मेरा बयान प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप नहीं है। अब मैं मास्क पहनूंगा। जो भी सच्चाई हो लेकिन गृह मंत्री जी "देर आए- दुरुस्त आए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed