फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP held the tricolor upside down in Khandwa for taking photographs, clarified after the video went viral

MP News: फोटो खिंचाने के चक्कर में सांसद ने हाथों में थामा उल्टा तिरंगा, वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई

Tue, 09 Aug 2022 10:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 10:54 AM IST
सार

खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाथों में उल्टा तिरंगा लिए हुए फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सांसद के उल्टा तिरंगा थामे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, वहीं मामला सामने आने के बाद अब सांसद ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन
MP held the tricolor upside down in Khandwa for taking photographs, clarified after the video went viral
उल्टा तिरंगा थामे बीजेपी सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीजेपी सांसद और मंत्री घर-घर जाकर लोगों से राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील कर रहे हैं और खुद भी हाथों में तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं, लेकिन फोटो खिंचाने के चक्कर के तिरंगा सीधा पकड़ा है या उल्टा ये भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल ही में खंडवा जिले से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाथों में उल्टा तिरंगा लिए हुए फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सांसद के उल्टा तिरंगा थामे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, वहीं मामला सामने आने के बाद अब सांसद ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को घर-घर झंडा लगाने की अपील करने गई थी। इसी दौरान उन्होंने 10 झंडे खरीदे थे और लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घर में झंडा लगाकर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद जननायकों को श्रद्धांजलि देने की बात कही थी। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद थे। खंडवा शहर में मंत्री उषा ठाकुर, कुछ कार्यकर्ता और सांसद झंडा लहरा रहे थे इसी दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाथ में उल्टा तिरंगा थामे नजर आए। यहां कई फोटो लिए गए और वीडियो बने, लेकिन किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने सांसद को उल्टा तिरंगा थामने के लिए नहीं टोंका, न ही सीधा किया।

मामला सामने आने के बाद बीजेपी सांसद ने सफाई में कहा कि त्रुटिवश ऐसा हो गया होगा। किसी ने मुझे तिरंगा देखने को दिया होगा, देखने में मुझसे ऐसा हो गया और आप जैसे किसी साथी ने फोटो ले लिया। उन्होंने कहा मैंने वायरल वीडियो नहीं देखा लेकिन आप बता रहे तो आगे से ध्यान रखूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed