फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love Jiihad in MP (Madhya Pradesh) News: mp govt will form law on love jihad protem speaker sharma ask how long will we let sita become rubiya

मध्यप्रदेश: लव जिहाद कानून पर बोले प्रोटेम स्पीकर- कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे?

Wed, 18 Nov 2020 04:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजावला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजावला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 18 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Love Jiihad in MP (Madhya Pradesh) News: mp govt will form law on love jihad protem speaker sharma ask how long will we let sita become rubiya
एमपी में लव जिहाद: रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही लव जिहाद विरोधी कानून लाने वाली है। इसे लेकर बुधवार को राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे?

विज्ञापन


रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'पाकिस्तान और आईएसआई एजेंट सीता को रुबिया में बदलने के लिए षड्यंत्र रचते हैं। हम कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे, कब तक हम सीता को मरने देंगे? मुझे नरगिस और सुनील दत्त की तरह सच्चा प्यार दिखाओ। बताइए कितने सुनील दत्त से कितनी नरगिस ने शादी की?'
विज्ञापन


बता दें, मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा था कि मध्यप्रदेश 'फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल, 2020' को विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसमें लव जिहाद के खिलाफ पांच साल के कठोर कारावास का प्रावधान होगा। हम यह भी प्रस्ताव कर रहे हैं कि ऐसे अपराधों को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए।


यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा, अगले सत्र में विधेयक लाएगी शिवराज सरकार

लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा
गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, 'आगामी विधानसभा सत्र अहम होने वाला है, क्योंकि राज्य सरकार लव जिहाद को लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून के लिए विधेयक पेश करेगी। विधेयक के कानून बनने के बाद आरोपी पर गैर जमानती धाराओं के तहत पांच साल की सजा दी जाएगी। लव जिहाद के अपराध में सहयोग करने वाले को भी मुख्य आरोपी की तरह सजा का प्रावधान होगा। इसके अलावा, शादी के लिए जबरन धर्मांतरण कराने वालों को भी सजा देने का प्रावधान किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed