{"_id":"5b24f7284f1c1bf67a8b5818","slug":"mp-government-cabinet-decision-will-grant-subsidy-to-home-loan-interest-to-councillor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों को होम लोन के ब्याज पर अनुदान देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों को होम लोन के ब्याज पर अनुदान देगी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को 300 दिन का अर्जित अवकाश देगी। अब तक यह अवकाश मात्र 240 दिन ही था। अब इन अधिकारियों को 60 दिन के अवकाश का और लाभ मिल सकेगा।
यह अवकाश इसी साल 1 जुलाई से लागू होगा। बता दें कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों को अर्जित अवकाश का लाभ दो साल से ही मिल पाएगा। कैबिनेट के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के विधायकों को होगा। यही नहीं कैबिनेट के इस फैसले का फायदा चौदहवीं विधानसभा के विधायकों को होगा उन्हें आवास खरीदने के लिए कर्ज में छूट दी जाएगी। ऐसे विधायकों को ब्याज का अनुदान दिया जाएगा जिन्होंने पांच साल के कार्यकाल में किसी भी छूट का फायदा नहीं उठाया है। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 62 वर्ष हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है।
मीसाबंदी के लोगों को मिलेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसा सम्मान
कैबिनेट में यह भी तय किया गया है कि मीसाबंदियों को न केवल कानून के दायरे में लाया जाएगा बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सम्मान भी दिया जाएगा। जिस तरह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंतयेष्टि के समय जो राजकीय सम्मान दिया जाता है वैसा ही मीसाबंदियों को भी दिया जाएगा। सरकार बीज उत्पादन करने वाले किसानों को कृषक समृद्धि योजना का लाभ भी देगी और लाडली लक्ष्मी प्रोत्साहन योजना कानून बनाया जाएगा।