{"_id":"610f65c68ebc3e70d14278a5","slug":"mp-flood-news-union-agriculture-minister-narendra-singh-tomar-faces-massive-protests-in-flood-hit-sheopur-town-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : बाढ़ प्रभावित श्योपुर के डीएम का तबादला, एक दिन पहले तोमर की सुरक्षा में हुई थी चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : बाढ़ प्रभावित श्योपुर के डीएम का तबादला, एक दिन पहले तोमर की सुरक्षा में हुई थी चूक
Sun, 08 Aug 2021 10:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:34 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले श्योपुर के डीएम राकेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनकी जगह ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले श्योपुर के डीएम राकेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनकी जगह ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। कई लोग दोनों मामले को एक साथ जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि श्योपुर शहर में अमराल और सीप नदियों में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की थी, उनके काफिले पर काले झंडे, झाड़ू और कीचड़ फेंका।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने स्थानीय सांसद व कृषि मंत्री तोमर का स्वागत करने के लिए नहीं बल्कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति के कुप्रबंधन का विरोध करने के लिए ताली बजाई। प्रदर्शन में ज्यादातर गणेश बाजार क्षेत्र (श्योपुर शहर का मुख्य बाजार) के व्यापारी और परिवार शामिल थे। सभी ने बताया कि उनकी दुकानों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तोमर को धक्का देने की भी कोशिश
जब केंद्रीय मंत्री का काफिला श्योपुर कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर रहा था तब प्रदर्शनकारी न केवल सड़कों पर उतर आए, बल्कि भीड़-भाड़ वाली सड़कों से गुजरते हुए तोमर को धक्का देने की भी कोशिश की।
तोमर मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद
बता दें कि तोमर मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, जिसमें श्योपुर जिला भी शामिल है। बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह शनिवार को श्योपुर गए थे जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। 28 जुलाई से बाढ़ और बारिश से संबंधित हादसों के कारण श्योपुर जिले (जो पड़ोसी राजस्थान) में छह लोगों की मौत की सूचना है। राजस्थान के बारां और सवाई माधोपुर जिलों के साथ इसका सीधा सड़क संपर्क कट गया है।
