फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: farmer suicide because of ghost and evil spirits

एमपीः भूत ले रहे किसानों की जान, सरकार का जवाब

Thu, 21 Jul 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
MP: farmer suicide because of ghost and evil spirits

मध्यप्रदेश में किसान सूखे और खराब होती फसलों के कारण आत्महत्या नहीं कर रहे, उनके मरने की वजह तो भूत प्रेत हैं। उनकी जान भूत प्रेत ही ले रहे हैं। यह कहना किसी और का नहीं प्रदेश सरकार के गृहमंत्रालय का है। 

विज्ञापन


जिसने कांग्रेस विधायक द्वारा पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया है। विधानसभा में लिखित में दिए गए जवाब में बताया गया कि 2014 से 2016 तक तीन किसानों की मौत आत्महत्या करने के कारण नहीं भूत प्रेत और बुरी आत्‍माओं के कारण हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के सेहोर जिले का है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सेहोर में काफी संख्या में किसान फसल बर्बाद होने के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। जहां किसानों की आत्महत्या के बारे में कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने जानकारी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के गृहमंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

MP: farmer suicide because of ghost and evil spirits

विधानसभा में पटेल ने बुधवार को पूछा था कि 2014 से 2016 तक कितने किसानों ने फसल बर्बाद होने के कारण आत्महत्या की है। इसके जवाब में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बहुत सी मौतों की वजह फसल खराब होना नहीं भूत प्रेत और ऊपरी साया रहा। 

इस पर विधायक ने पूछा की क्या सरकार भूत प्रेत और ऊपरी सायों पर विश्वास करती है। इस पर गृहमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि सरकार भूतप्रेत और अंधविश्वास पर यकीन नहीं करती। किसानों की मौत के बाद उनके परिजनों ने जो बताया वो ही जवाब सरकार ने दिया है। 

गृहमंत्रालय के अनुसार 2014 से सेहोर जिले में 418 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें से अधिकतर की मौत पर अभी संशय बना हुआ है। वहीं पटेल का कहना था कि मैं क्षेत्र का विधायक हूं और मैंने कई किसानों के अंतिम संस्कार में भाग लिया है इसलिए मुझे पता है कि उनकी मौत कैसे हुई है। वहीं गृहमंत्री का कहना है कि सरकार सभी मौतों को गंभीरता से लेती है और इसे रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed