फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: SP chief Akhilesh Yadav will come to Katni tomorrow, will seek public blessings on all four seats

MP Election 2023: कल कटनी आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जिले की चारों सीटों पर मांगेंगे जनता का आशीर्वाद

Sun, 05 Nov 2023 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 09:32 PM IST
सार

कटनी जिले की चारों विधानसभा पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 6 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कटनी में रहेंगे और चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट जुटाएंगे। 

विज्ञापन
MP Election: SP chief Akhilesh Yadav will come to Katni tomorrow, will seek public blessings on all four seats
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से संबंधों में खटास आने के बाद समाजवादी पार्टी भी जोर आजमा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश में सभाएं करने आ रहे हैं। 6 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कटनी में रहेंगे और चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट जुटाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी जिले की चारों विधानसभा पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जोर बहोरीबंद विधानसभा में लगाते नजर आए हैं। शायद यही कारण है कि अखिलेश यादव सहित अन्य 9 प्रदेशाध्यक्ष कल बहोरीबंद विधानसभा के बाकल में होने वाली जनसभा में शामिल होने कटनी जिले आएंगे। आपको बता दें बहोरीबंद से शंकर महतो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं जो भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से सपा में शामिल होकर चुनावी रण में उतरे हैं। दोनों पार्टी में उनकी दखल होने से बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगाड़ते हुए त्रिकोणीय समीकरण बन गए हैं। जिसे और मजबूत करने समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने हाल ही में जिलाध्यक्ष जावेद को हटाते हुए यागवेंद्र यादव को बनाया है, वही कल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कटनी जिले के बाकल क्षेत्र में चुनावी गर्जना के साथ शंकर महतो सहित चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट जुटाने के प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed