फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Minister Anurag Thakur, who attended the public conference in Rewa,

MP Election: रीवा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री अनुराग ठाकुर, दिग्विजय और गहलोत पर साधा निशाना

Sat, 07 Oct 2023 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:44 AM IST
सार

MP Election 2023: शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रीवा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने दिग्विजय सिंह और राजस्थान के सीएम गहलोत पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP Election: Minister Anurag Thakur, who attended the public conference in Rewa,
रीवा में अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल युवा मंत्री अनुराग ठाकुर एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रीवा पहुंचे। उन्होंने सैनिक स्कूल पहुंचकर NCC कैडेट्स के छात्रों से चर्चा की, इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्थानीय मैरिज हाल में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक जमाना था 21 वर्ष पहले जब प्रदेश में दिग्गी राजा का राज था, अंधेर नगरी चौपट राजा. उस दौरान मध्य प्रदेश को एक बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्य बना दिया।
विज्ञापन


मंच के सामने बैठे युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की उस दौरान राज्य में क्या असुरक्षा थी क्या गुंडागर्दी थी कैसा अपराध था और मध्य प्रदेश में अंधेरे नगरी चौपट राजा का क्या हाल था, लेकिन बड़ी मुश्किल से प्रदेश के लोगों ने उनसे मुक्ति पाई थी। 2002 के बाद आज तक एक के बाद जब भी दूसरा चुनाव आया तब मध्य प्रदेश की जनता ने बहुत ही जिम्मेदारी से एक ईमानदार और विकास करने वाली सरकार भारतीय जानता पार्टी की सरकार को चुना। राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि पिछले 20 वर्षो में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय कैसे बढ़ी है 2002 में सरकार का बजट मात्र 23 हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के राज में हुआ करता था सिमी और नक्सलवाद 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जब दिग्गी राजा की सरकार थी, तब प्रदेश में असुरक्षा और गुंडागर्दी के कारण सिमी और नक्सलवादी ताकतों का यहां पर जमावड़ा होता था। लगातार घटनाएं बढ़ रहीं थी और 1999 में कांग्रेस की सरकार में ही एक मंत्री की गर्दन भी काट दी गई थी। अब ये घटनाएं आपको सुनने को नहीं मिलती होंगी और अगर मिलती भी होंगी तो कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में मिलती होंगी, जहां पर रोज 17 लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं होती हैं। राजस्थान में पिछले साल दो लाख महिलाओं के साथ अपराध घटित हुए। 35 हजार दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। माता और बहनों को दुष्कर्म कर जिंदा जला दिया गया और राजस्थान की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed