{"_id":"651e3952487977f6c90b25f3","slug":"mp-election-election-commission-released-the-final-voter-list-more-than-9-lakh-voter-will-vote-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, चार विधानसभा के 9 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, चार विधानसभा के 9 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान
Thu, 05 Oct 2023 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:49 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है, जिसकी शुरुआत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए अंतिम मतदाताओं को सूची जारी की है।
विज्ञापन
चुनाव संबंधित जानकारी देते कलेक्टर अवि प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी के जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि कटनी जिले की चारों विधानसभा में कुल 9 लाख 89 हजार 883 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटिंग करेंगे। बता दें, युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करवाई है, जिसके हिसाब से कटनी जिले में 18-19वर्ष नए वोटर्स 42 हजार 177 जोड़े गए हैं। वहीं, वर्तमान सर्विस वोटर्स 698 तो पीडब्ल्यूडी के 6 हजार 152 शामिल हैं, जिनका जेंडर रेशों 955.59 है।
मामले की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आज विभिन्न राजनैतिक दलों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें चुनाव को लेकर उपयोग में होने वाली सामग्रियों के क्रय सूची लेने और उसमे आपत्ति पर चर्चा की गई है, जिसको लेकर आगे निर्णय किया जाएगा। फिलहाल निर्वाचन आयोग और प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है आने वाले दिसंबर से पहले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे।