फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Election Commission released the final voter list, more than 9 lakh voter will vote

MP Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, चार विधानसभा के 9 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान

Thu, 05 Oct 2023 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है, जिसकी शुरुआत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए अंतिम मतदाताओं को सूची जारी की है।

विज्ञापन
MP Election: Election Commission released the final voter list, more than 9 lakh voter will vote
चुनाव संबंधित जानकारी देते कलेक्टर अवि प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि कटनी जिले की चारों विधानसभा में कुल 9 लाख 89 हजार 883 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटिंग करेंगे। बता दें, युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करवाई है, जिसके हिसाब से कटनी जिले में 18-19वर्ष नए वोटर्स 42 हजार 177 जोड़े गए हैं। वहीं, वर्तमान सर्विस वोटर्स 698 तो पीडब्ल्यूडी के 6 हजार 152 शामिल हैं, जिनका जेंडर रेशों 955.59 है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आज विभिन्न राजनैतिक दलों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें चुनाव को लेकर उपयोग में होने वाली सामग्रियों के क्रय सूची लेने और उसमे आपत्ति पर चर्चा की गई है, जिसको लेकर आगे निर्णय किया जाएगा। फिलहाल निर्वाचन आयोग और प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है आने वाले दिसंबर से पहले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed