MP ELection: कमलनाथ को बताया सुपरनाथ, कांग्रेस ने एनीमेशन वीडिया जारी किया, वचन पूरे करने जनता से कर रहे वादे
Kamalnath Animation Video : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पीसीसी चीफ कमलनाथ का एनीमेटेड वीडिया जारी किया है। इसमें कमलनाथ सुपरमैन के गेटअप में कांग्रेस के वचन से जनता की तकलीफी दूर करने का वादा करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सच्चाई और विश्वास के साथ,
— MP Congress (@INCMP) October 29, 2023
आ रहे हनुमानभक्त कमलनाथ।
“बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ” pic.twitter.com/wZsym11fRF
वीडियो की शुरुआत में कमलाथ भगवान हनुमान से प्रार्थना करते है कि भगवान मुझे शक्ति दो ताकि मैं मध्य प्रदेश की भलाई और कल्याण का काम कर सकूं। साथ ही प्रदेशवासियों को न्याय दिला सकूं। इसके बाद भगवान के आशीर्वाद देते ही कमलनाथ सुपरमैन के गेटअप में आ जाते है। इसमें कमलनाथ जनता के पास पहुंच कर किसानों का कर्ज माफ, नारी सम्मान योजना में महिला को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा कर सशक्त बनाने की बात करते है। इसी तरह बढ़े बिजली बिलों को लेकर कमलनाथ 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक माफ करने का वादा गिना कर घर रोशन करने की बात करते हैं। वहीं, हर युवा को रोजगार और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का वचन भी गिनाते दिखते हैं। इसके अलावा महाकाल लोक के घोटाले को लेकर प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वादा करते हैं। वहीं, आदिवासियों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई लड़ने का भी वादा करते हैं।
