फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Collector Manoj Pushp reached PG College and inspected counting venue; given necessary guidelines

MP Election: कलेक्टर मनोज पुष्प ने पीजी कॉलेज पहुंचकर मतगणना स्थल का किया निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशानिर्देश

Sat, 25 Nov 2023 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:05 PM IST
सार

MP Election Counting: कलेक्टर मनोज पुष्प ने शनिवार को अधीनस्थ अफसरों के साथ पीजी कॉलेज पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में पहुंचकर काउंटिंग टेबल और बैठक व्यवस्था का आंकलन किया।

विज्ञापन
MP Election: Collector Manoj Pushp reached PG College and inspected counting venue; given necessary guidelines
पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर मनोज पुष्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधीनस्थ अफसरों के साथ पीजी कॉलेज पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में पहुंचकर काउंटिंग टेबल और बैठक व्यवस्था का आंकलन किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन


मतगणना स्थल पीजी कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर विधानसभा अमरवाड़ा, सौंसर, छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव के लिए तथा बेसमेंट में विधानसभा परासिया, पांढुर्णा और चौरई के लिए मतगणना कक्ष भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। इनमें मतगणना अभिकर्ताओं के लिए भी बैठक की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही मतगणना कक्षों और पूरे मतगणना परिसर पर पर्याप्त रोशनी और समुचित बैरीकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा द्वारा बीते दिन विधानसभा अमरवाड़ा, चौरई, जुन्नारदेव और परासिया में पहुंचकर विधानसभा चुनाव के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर बनाए गए पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed