फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Akhilesh Yadav's big attack on PM Modi, said - It is not good to make a joke about the dream of s

MP Election: अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-किसी के घर के सपने का जुमला बनाना अच्छा नहीं!

Wed, 08 Nov 2023 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Nov 2023 06:48 PM IST
सार


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला है। 

विज्ञापन
MP Election: Akhilesh Yadav's big attack on PM Modi, said - It is not good to make a joke about the dream of s
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीति दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चंदला विधानसभा के सूरजपुर गांव में पिछड़े, दलित और आदिवासी भाई-बहनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और सपा के सरकार में आने पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मध्य प्रदेश में अपने एक कार्यकर्ता के यहां चाय पी। अच्छा होता कि उसके आवास पर पीता। उन्होंने आगे लिखा कि अगर लाल किले से किए गए उनके आवास के वादे, उनके अपने दूसरे कार्याकाल के पूरे होने से पहले पूरे हो जाते, पर ऐसा ना हुआ। किसी के घर के सपने को जुमला बनाना अच्छा नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी 71 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें से 22 सीटों पर पार्टी के नेता कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे है। अब तक अखिलेश यादव करीब 8 जनसभा मध्य प्रदेश में अलग-अलग सीटों पर कर चुके है। यादव बुधवार को हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण सतना और सीधी में प्रस्तावित सभा में भाग नहीं ले सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed