{"_id":"65315ab03eaee456510aafa3","slug":"mp-election-2023-vd-sharma-said-only-the-people-of-the-arrogant-alliance-are-exposing-each-other-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: वीडी शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- घमंडिया गठबंधन के लोग ही एक-दूसरे की खोल रहे पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: वीडी शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- घमंडिया गठबंधन के लोग ही एक-दूसरे की खोल रहे पोल
Thu, 19 Oct 2023 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:05 PM IST
सार
वीडी शर्मा ने बताया कि विपक्षी गठबंधन INDIA पर सपा नेता अखिलेश यादव ने जो कहा है वह कांग्रेस के हालात बताने के लिए काफी है। यहां के नेता ही आपस में एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
वीडी शर्मा कटनी पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश की सियासत में इस समय बड़ी उथल-पुथल चल रही है। सपा और कांग्रेस के बीच की खबरों ने सियासी पारा चढ़ा रखा है। अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है।
बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे थे। यहां प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की गोपनीय बैठक में वे शामिल हुए थे। मीडिया से बातचीत करते हुए वीडी शर्मा ने बताया कि विपक्षी गठबंधन INDIA पर सपा नेता अखिलेश यादव ने जो कहा है वह कांग्रेस के हालात बताने के लिए काफी है। अखिलेश ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कोई औकात नहीं। पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को छुटभैया नेता बताते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं ऐसे नेताओ से बात नहीं करता, ये तो हाल कांग्रेस के हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में दिल्ली में क्या बात करते हैं और किसी राज्य में क्या करके झूठ बोलते हैं।
वीडी शर्मा ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि यही एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रत्याशी घोषित होते ही मची भगदड़ पर वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं, सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दरअसल मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर में चुनाव होना हैं इसके पहले ही इंडिया गठबंधन से नाराज होकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसका असर दिखने का बात कही है।