{"_id":"6555d07b665f0ef2ff0a3b4f","slug":"mp-election-2023-polling-team-leaves-for-assembly-elections-in-katni-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कटनी चुनाव के लिए मतदान दल रवाना; चार विधानसभा के 9 लाख से ज्यादा वोटर कल करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कटनी चुनाव के लिए मतदान दल रवाना; चार विधानसभा के 9 लाख से ज्यादा वोटर कल करेंगे मतदान
Thu, 16 Nov 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:49 PM IST
सार
MP Election 2023: जिले में कुल 1164 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 26 प्रतिशत मतदान बूथ को संवेदनशील हैं, जिसकी सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ बाहर से आए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
तैयारी करते मतदान दल के सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान दल रवाना किया गया है। जिले में कुल 1164 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 222 महिला मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
कृषि उपज मंडी प्रांगण से आज सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री सहित रवाना किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर मतदान कर्मियों से चर्चा करते हुए पूरी तैयारियों का जायजा लेते दिखे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी मतदान दलों को उनके मतदान केंद्र में पहुंचाने के लिए 300 से अधिक बस लगाई गई हैं। उनका प्रयास है कि सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों में शाम तक आसानी से पहुंचें। कल 17 नवंबर को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह से मतदान शुरू हो सके।
विज्ञापन
चार विधानसभा में 9 लाख से ज्यादा वोटर
कटनी जिले में चार विधानसभा आती हैं, जिसमें मुड़वारा, बहोरीबंद, बड़वारा सहित विजयराघवगढ़ विधानसभा शामिल हैं। यहां कुल 9 लाख 89 हजार 883 वोटर्स कल केंद्रों में पहुंचकर अपना विधायक चुनेंगे। जिला निर्वाचन ने विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए 26 प्रतिशत मतदान बूथ को संवेदनशील माना है, जिसकी सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ बाहर से आए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। वहीं, वोटिंग के बीच ईवीएम खराब होने की स्थिति में चारों विधानसभा के 9 स्थानों को चयनित करते हुए वहां एक्स्ट्रा मशीनें स्टॉक करवाई गईं। फिलहाल कल सुबह से ही मतदान शुरू हो जाएंगे और अमर उजाला की अपील है की सभी मतदाता अपने अपने मत का प्रयोग कर इस लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का हिस्सा जरूर बने।
विज्ञापन
