{"_id":"651eb2cd3d9c94f7d80ecdaa","slug":"mp-election-2023-pm-narendra-modi-highlights-key-points-from-jabalpur-rally-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: 'त्रिशक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तबाह किया', जबलपुर में मोदी के भाषण की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: 'त्रिशक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तबाह किया', जबलपुर में मोदी के भाषण की खास बातें
Thu, 05 Oct 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:29 PM IST
सार
MP Election 2023: देश के गरीब पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। भाजपा सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस सरकार की बनाई इन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को खत्म किया। पढ़ें, पीएम मोदी के भाषण की खास बातें...।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मारक का शिलान्यास किया। साथ ही 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हजारों करोड़ के घोटाले की खबरें अखबारों में हेडलाइन बनती थी। देश के गरीब पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। भाजपा सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस सरकार की बनाई इन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को खत्म किया। सरकारी दफ्तरों से 11 करोड़ फर्जी नाम हटाए गए। इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लाए। आइए, अब विस्तार से जानते हैं...।
विज्ञापन
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...
महापुरुषों, वीरों और वीरंगनाओं को भुलाया
दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसा नायक या नायिका होती तो वह देश पूरी दुनिया में उछल कूद करता। आजादी के बाद भारत में भी यही होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया। मूर्ति वीरों और वीरांगनाओं को भुला दिया गया। जो काम आज भाजपा सरकार कर रही है, क्या वो पहले नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
विकास के टॉप पर आए एमपी, ये मोदी की गारंटी है
मध्य प्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर है, जहां विकास में कोई रुकावट और गिरावट नहीं है। आने वाले 25 साल में विकास की गति और बढ़ने वाली है। आने वाले समय से हमारा मध्य प्रदेश आन, बान और शान वाला होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए वंचितों का कल्याण प्राथमिकता है। भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। कुछ लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए प्रपंच कर रहे हैं। लेकिन, एमपी विकास में टॉप पर आएगा ये मोदी की गारंटी है ।
कांग्रेस की भ्रष्ट व्यवस्था को बदला, गरीबों का पैसा नहीं लूटने दूंगा
पीएम मोदी ने कहा- 2014 से पहले क्या होता था, ये आज के युवाओं को पता नहीं होगा। तब अखबारों में हजारों करोड़ के घोटालों की हेडलाइन बनती थीं। देश के गरीबों के कल्यण के लिए खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। भाजपा सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्था साफ कर दिया। जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस किया गया। सरकारी दफ्तरों से 11 करोड़ फर्जी नामों हटाया गया। ये लोग बिना जन्म लिए ही, गरीबों का पैसा खा रहे थे। पीएम ने कहा-कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसे कौन सा पंजा खींच लेता था। मोदी ने आकर सब साफ कर दिया। मैं न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और न ही कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा है।
कांग्रेस ने आदिवासियों के योगदान को नहीं दी पहचान
मोदी ने कहा- आजादी के बाद जिस दल ने इतने सालों तक देश में सरकार चलाई, उसने आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। उनके योगदान को पहचान नहीं दी? उन्हें भुला दिया गया। देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति देने का सौभाग्य भी भाजपा को मिला। आजादी के बाद जो दल सरकार में दशकों तक बैठा रहा, उसने सिर्फ एक परिवार की चरण वंदना करने का काम किया। देश की परवाह नहीं की।
भारत को गाली देने लगे ये लोग
मोदी ने कहा- पूरी दुनिया भारत का गुणगान कर रही है। लेकिन, जिस राजनीतिक दल पर स्वार्थ हाबी हो गया हो, जिनका सब लुट गया है, उन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता है। भाजपा को गाली देते देते ये लोग अब भारत को गाली दे रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं। इन लोगों ने हमारे डिजिटल इंडिया अभियान का मजाक उड़ाया, अब परिणाम सबके सामने हैं। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन पर भी सवाल उठाकर देश के वैज्ञानिकों का भी अपमान किया।
