{"_id":"655086d8f4a46f0f9909b685","slug":"mp-election-2023-message-of-voter-awareness-given-by-lighting-17-thousand-lamps-santoshi-mata-pond-deepdan-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: 17 हजार दीप जलाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश; संतोषी माता तालाब में हुआ दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: 17 हजार दीप जलाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश; संतोषी माता तालाब में हुआ दीपदान
Sun, 12 Nov 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:33 PM IST
सार
MP Election: सतना में दीपदान में संतोषी माता तालाब परिसर को दीप मालाओं से सजाया गया। उसमें विधानसभा निर्वाचन 2023 और सतना तथा मतदान दिवस 17 नवंबर को रेखांकित किया गया। वहीं, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
दीपदान कार्यक्रम में मतदान की शपथ लेते और दीप प्रज्वलित करते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार सतना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बिरला रोड स्थित संतोषी माता तालाब पर 17 हजार मिट्टी के दीपों से दीपदान कर मतदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा सहित सभी अधिकारियों ने पहले दीपदान किया। उसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपदान में संतोषी माता तालाब परिसर को दीप मालाओं से सजाया गया। उसमें विधानसभा निर्वाचन 2023 और सतना तथा मतदान दिवस 17 नवंबर को रेखांकित किया गया। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. परीक्षित झाड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप सौरभ सिंह, डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र देव परमार एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी एवं भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य बृजेश द्विवेदी सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
