फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Message of voter awareness given by lighting 17 thousand lamps; Santoshi Mata pond Deepdan

MP Election 2023: 17 हजार दीप जलाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश; संतोषी माता तालाब में हुआ दीपदान

Sun, 12 Nov 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

MP Election: सतना में दीपदान में संतोषी माता तालाब परिसर को दीप मालाओं से सजाया गया। उसमें विधानसभा निर्वाचन 2023 और सतना तथा मतदान दिवस 17 नवंबर को रेखांकित किया गया। वहीं, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
MP Election 2023: Message of voter awareness given by lighting 17 thousand lamps; Santoshi Mata pond Deepdan
दीपदान कार्यक्रम में मतदान की शपथ लेते और दीप प्रज्वलित करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार सतना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बिरला रोड स्थित संतोषी माता तालाब पर 17 हजार मिट्टी के दीपों से दीपदान कर मतदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा सहित सभी अधिकारियों ने पहले दीपदान किया। उसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपदान में संतोषी माता तालाब परिसर को दीप मालाओं से सजाया गया। उसमें विधानसभा निर्वाचन 2023 और सतना तथा मतदान दिवस 17 नवंबर को रेखांकित किया गया। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. परीक्षित झाड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप सौरभ सिंह, डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र देव परमार एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी एवं भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य बृजेश द्विवेदी सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed