फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP election 2023: If the equation of these leaders with 'numbers' 80,76,70 is disturbed then their political c

MP election 2023: 80,76,70 'नंबर' वाले इन नेताओं का गड़बड़ाया समीकरण तो होगा सियासी पारी का 'द एंड'

Sat, 25 Nov 2023 05:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Nov 2023 05:16 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस की तरफ से 70 से अधिक उम्र के 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें लगातार चुनाव जीतते आ रहे नेता भी शामिल हैं। लेकिन, इस बार इन नेताओं का चुनावी समीकरण गड़बड़ाया तो इनका चुनावी भविष्य समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
MP election 2023: If the equation of these leaders with 'numbers' 80,76,70 is disturbed then their political c
बीजेपी, कांग्रेस

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को होना है। इसके पहले चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों के प्रत्याशी अपने समीकरण लगा रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा धड़कनें 70 उम्र पार कर चुके दिग्गज नेताओं की बढ़ी हुई हैं। इनमें से कई लंबे समय से चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार कड़े मुकाबले ने उनकी प्रतिष्ठा के साथ ही राजनीतिक जीवन ही दांव पर लगा दिया है। ऐसे में चर्चा है कि यदि 80, 76, 70 वर्ष की उम्र के नेताओं का चुनाव में समीकरण गड़बड़ाया तो उनका पॉलिटिकल करियर ही समाप्त हो जाएगा।  
विज्ञापन


गोविंद सिंह ने लगाई गुहार
इनमें से एक आठ बार से चुनाव जीतते आ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता 72 वर्षीय डॉ. गोविंद सिंह तो भोपाल पहुंच गए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकार से भिंड कलेक्टर की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के रहते निष्पक्ष काउंटिंग नहीं हो पाएंगी। वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनको तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन


भाजपा के 80 वर्षीय नागेंद्र सिंह सबसे बुजुर्ग 
भारतीय जनता पार्टी ने 70 साल से अधिक उम्र के 14 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें सतना जिले के नागौद से पूर्व मंत्री 80 वर्षीय नागेंद्र सिंह नागौद सबसे अधिक उम्र के नेता हैं।  इसके अलावा रीवा जिले के गुढ़ से 79 वर्षीय नागेंद्र सिंह, दमोह से 76 वर्षीय जयंत मलैया, अशोक नगर जिले के चंदेरी से 75 वर्षीय जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, होशंगाबाद से 75 वर्षीय सीताशरण शर्मा, अनुपपूर से 73 वर्षीय बिसाहूलाल सिंह, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से 72 वर्षीय हजारीलाल दांगी, नर्मदापुरम की सिवनी मालवा सीट से 72 वर्षीय प्रेमशंकर वर्मा, शहडोल जिले के जैतपुर से 71 वर्षीय जयसिंह मरावी, सागर जिले की रेहली सीट से 71 वर्षीय गोपाल भार्गव, जबलपुर जिले के पाटन से 71 वर्षीय अजय विश्नोई, श्योपुर सीट से 71 वर्षीय दुर्गालाल विजय, बालाघाट सीट से 71 वर्षीय गौरीशंकर बिसेन शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में 77 वर्षीय नाहटा सबसे उम्रराज
कांग्रेस ने 70 से अधिक उम्र के नौ प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें सबसे अधिक उम्र के नीमच जिले के मनासा से चुनाव लड़ रहे 77 वर्षीय नरेंद्र नाहटा हैं। उनके बाद छिंदवाड़ा से 76 वर्षीय कमलनाथ, बदनावर से 73 वर्षीय भंवर सिंह शेखावत, अमरपाटन से 73 वर्षीय राजेंद्र कुमार सिंह, होशंगाबाद से 73 वर्षीय गिरिजाशंकर शर्मा, भिंड के लहार से 72 वर्षीय गोविंद सिंह, शिवपुरी की कोलारस सीट से 72 वर्षीय बैजनाथ सिंह, सोनकच्छ सीट से 71 वर्षीय सज्जन सिंह वर्मा और मंदसौर जिले की गरोठ सीट से 71 वर्षीय सुभाष सोजतिया को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed