फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Ground report Tough contest in Bhopal Central, Dhruv confident of old work and Masood confid

MP Election 2023: ग्राउंड रिपोर्ट भोपाल मध्य में कड़ा मुकाबला, ध्रुव को पुराने तो मसूद को नए काम पर भरोसा

Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
सार

2008 के परिसीमन में भोपाल की मध्य विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। यहां से ध्रुव नारायण सिंह पहली बार विधायक बने। 2013 में ध्रुव नारायण सिंह का टिकट काट कर सुरेंद्र नाथ सिंह को दिया। उन्होंने चुनाव जीता, लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस के आरिफ मसूद से हार गए।

विज्ञापन
MP Election 2023: Ground report Tough contest in Bhopal Central, Dhruv confident of old work and Masood confid
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य विधानसभा क्षेत्र में आने वाली शाहपुरा से विट्ठल मार्केट की तरफ जाने वाली सड़क पर राम मंदिर का बड़ा होल्डिंग लगा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ लिखा है कि भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा की सरकार। इस चुनाव में भाजपा सनातन और राम मंदिर के मुद्दे को उठा रही है। इस बार भाजपा ने कोई भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं बनाया है। कांग्रेस ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें एक भोपाल की मध्य विधानसभा सीट है। इस विधानसभा क्षेत्र में 13 वार्ड है। इसमें आठ वार्ड पुराने शहर और पांच वार्ड नए भोपाल में आते हैं। पुराने भोपाल के आठ वार्ड में मुस्लिम वोटर की संख्या ज्यादा है। वहीं, नए भोपाल में हिंदू वोटर ज्यादा है। भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह अपने पुराने कामों से वोटरों को रिझाना चाह रहे है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक आरिफ मसूद को अपने कार्यकाल के विकास कार्यों पर भरोसा है।
विज्ञापन


इस बार भाजपा ने पहली ही सूची में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया। इससे उनको प्रचार के लिए लंबा समय मिल गया। इसके साथ ही वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे उनको फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस ने वर्तमान विधायक आरिफ मसूद पर भरोसा जताया है। मसूद ने नए भोपाल में बहुत काम कराए, जिससे उनको झुग्गी बस्तियों में समर्थन मिल रहा है। हालांकि, मुस्लिम बहुल इलाकों में विकास कार्यों को लेकर विधायक के खिलाफ नाराजगी भी है। यही, वजह है कि दोनों प्रत्याशी के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है।
विज्ञापन


वोटरों की यह है राय...
जहांगीराबाद निवासी नरेंद्र सिंह राजपूत कहते हैं कि इस बार सनातन के साथ जाने वाली पार्टी ही चुनाव जीतेगी। यदि कोई नेता सनातन का विरोध करे, इसके बावजूद कांग्रेस नेता चुप रहते हैं तो इससे पता चलता है कि उनको सिर्फ वोट से मतलब है। सही और गलत से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरेरा कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानेंद्र द्विवेदी कहते हैं कि इस बार विकास, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर चुनाव होगा। इसमें कांग्रेस से आगे भाजपा है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना से बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
शाहपुरा निवासी अनिल ललवानी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर ही इस बार चुनाव होगा। जनता पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के काम देखकर ही अपना वोट देने वाली है।

ईश्वर नगर में रहने वाली कृष्णा सिसोदिया का कहना है कि मध्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस ही आगे रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कांग्रेस विधायक ने ही काम किए हैं। सरकार नहीं होने के बावजूद लोकडाउन में राशन बंटवाया। सड़क और नाली का काम कराया।

ई-8 में रहने वाले ईश्वर सिंह ने कहा कि विकास करने वाला ही चुनाव जीतेगा। क्षेत्र में विकास की नींव ध्रुव नारायण सिंह ने डाली है। उनके समय ही हमारे क्षेत्र में नाली, सड़क के काम हुए। आरिफ मसूद ने भी काम किए हैं, लेकिन आज देश हित में वोट देना बहुत जरूरी है।


यह हैं मुद्दे-
- पुराने और नए भोपाल में सड़कों पर अतिक्रमण।
- अनियंत्रित यातायात व्यवस्था
- कुछ इलाकों में सीवर लाइन और नालों का निर्माण अधूरा

कुल मतदाता- 2,47,997
पुरुष- 1,27,031
महिला- 1,20,855
जातिगत समीकरण
मुस्लिम- 40 प्रतिशत
सामान्य- 20 प्रतिशत
ओबीसी-23 प्रतिशत
एससी-15 प्रतिशत
एसटी-2 प्रतिशत

पिछला चुनाव-
कांग्रेस के आरिफ मसूद ने पिछली बार मध्य विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह को 14 हजार 757 वोट से हराया था।

यह इलाके आते हैं मध्य सीट पर-
अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा-10, 11 और 12 नंबर स्टाप क्षेत्र, बरखेड़ी, कमला पार्क, पुराने भोपाल का घोडानक्कास, जहांगीराबाद, जिंसी, मंगलवारा, बुधवारा, जुमेराती, इतवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed