फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: From Chambal to Bhopal, storm inside Congress, rebels will increase Diggi and Nath's difficu

MP Election 2023: चंबल से लेकर भोपाल तक कांग्रेस के अंदर तूफान, बागी बढ़ाएंगे दिग्गी और नाथ की मुश्किलें

Sat, 21 Oct 2023 01:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद चंबल से लेकर भोपाल तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के बागियों के साथ ही सपा, बसपा और आप कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: From Chambal to Bhopal, storm inside Congress, rebels will increase Diggi and Nath's difficu
कांग्रेस में बगावत ने बढ़ाई टेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के 229 प्रत्याशियों के एलान के बाद विरोध प्रदर्शन के साथ बागियों की संख्या बढ़ते जा रही है। वहीं, इसके अलावा सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचाएंगी। कांग्रेस डैमेज कंट्रोल की बात कर रही है, लेकिन फिर भी आगामी चुनाव में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस में बुरहानपुर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी, नर्मदापुरम, बुदनी, सुमावली समेत कई जगह विरोध प्रदर्शन के साथ ही पुतला फूंका जा रहा है। भाजपा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका गया है।  दूसरी तरफ भाजपा में भी विरोध के सुर उठे, लेकिन पार्टी ने काफी हद तक डैमेज कंट्रोल कर लिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के बागी भी काटेंगे वोट 
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से बागी नेता भी मुश्किलें बढ़ाएंगे। इसमें कई नेता सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह स्थिति कुछ जगह पर भाजपा के साथ भी है, लेकिन कांग्रेस से कम हैं। विंध्य में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ रीवा जिले में कई कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। साथ ही पूर्व विधायक फुंदर लाल चौधरी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। कांग्रेस छोड़कर पूर्व विधायक यादवेंद्र बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा ने उनको सतना जिले की नागौद सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस से टिकट कटने से अजब सिंह कुशवाह भी अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए।  
 
सपा, बसपा और आप भी बिगाड़ेगी खेल
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया में प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच रॉर सामने आ गई है। पिछले चुनाव में सपा ने एक सीट जीती और 6 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। जानकारों का कहना है कि बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल में सपा का अच्छा खासा प्रभाव है। पूर्व सीएम कमलनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी से वोटरों में नकारात्मक मैसेज गया है। इसका नुकसान कांग्रेस को  हो सकता है। वहीं, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के बीच वोट बंटने से भी भाजपा और कांग्रेस के वोट कटेंगे। इसमें कांग्रेस को ही ज्यादा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आमला सीट की है होल्ड 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बैतूल जिले की आमला सीट को छोड़कर बाकी जगह टिकट घोषित कर दिए हैं। इसमें कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग के 62 प्रत्याशी बनाए हैं। वहीं, 30 महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के 35 और अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 48 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 50 से कम उम्र के 99 प्रत्याशी कांग्रेस की तरफ से जारी टिकट में 50 साल से कम उम्र के 99 और 60 साल से कम उम्र के 178 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। बता दें, प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed