{"_id":"654a29a5c5bc178d9e0cefec","slug":"mp-election-2023-congress-focuses-on-vindhya-rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-to-come-satna-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस, प्रियंका के बाद राहुल भी आएंगे सतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस, प्रियंका के बाद राहुल भी आएंगे सतना
Tue, 07 Nov 2023 05:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:42 PM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस का फोकस विंध्य पर बना हुआ है। नौ नवंबर को प्रियंका गांधी सतना आएंगी और उसके एक दिन बाद राहुल गांधी सतना आ रहे हैं। कांग्रेस ने विंध्य की ज्यादातर सीटों पर जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी सतना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने सतना आने वाले हैं। उनके सतना आगमन के एक दिन पहले उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ कुछ समय के लिए सतना पहुंचेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत सतना दौरे के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने दावा किया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस विंध्य की 70 फीसदी सीटें जीतकर इस बार प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 नवंबर को सतना पहुंचेंगे। बीटीआई मैदान में कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल का यह दौरा सतना और मैहर की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाला होगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला के भी सतना पहुंचने की संभावना है। मित्तल ने बताया कि राहुल गांधी के सतना आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की यहां जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। राहुल गांधी के 10 नवंबर को सतना आने के पहले नौ नवंबर को प्रियंका गांधी भी कुछ मिनटों के लिए सतना पहुंचेंगी। सतना एयर स्ट्रिप पर कुछ मिनट रुकने के बाद प्रियंका कमलनाथ के साथ चुनावी सभा मे शामिल होने रीवा जाएंगी। इसी दिन पीएम मोदी भी सतना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
