फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BSP releases fifth list of five candidates, former MLA Yadavendra Singh ticket from Nagod

MP Election 2023: बसपा की पांचवीं सूची जारी, यादवेंद्र सिंह को नागोद व रसालसिंह को लहार से टिकट

Mon, 16 Oct 2023 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को पांच उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। इसमें कांग्रेस से आए पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को सतना जिले की नागोद से प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BSP releases fifth list of five candidates, former MLA Yadavendra Singh ticket from Nagod
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पांच प्रत्याशी बनाए गए है। इसमें कांग्रेस से बसपा ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को सतना जिले की नागोद सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व विधायक रसाल सिंह को भिंड जिले की लहार सीट से उतारा है। इसके अलावा सतना जिले की सतना विधानसभा सीट से रत्नाकर चतुर्वेदी, अशोक नगर की अशोक नगर विधानसभा सीट से धनपाल सिंह और बालाघाट की बालाघाट सीट से कमल सिंह राउत को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


बता दें, बसपा अब तक 78 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में सात, दूसरी सूची में नौ, तीसरी सूची में 26, चौथी सूची में 31 और पांचवी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed