फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Arrest warrant against Congress candidate Ajab Singh

MP Election: कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 3 लाख के चेक बाउंस होने का मामला

Thu, 02 Nov 2023 04:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Nov 2023 04:50 PM IST
सार

MP Election: वर्तमान विधायक व सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट 3 लाख का चेक बाउंस होने पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Arrest warrant against Congress candidate Ajab Singh
अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुमावली विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। फरियादी के वकील धीरेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि विधायक ने उनके क्लाइंट मोहनलाल कुशवाह से उपचुनाव में 3 लाख रूपये उधार लिए थे। इसके बदले में विधायक ने 3 लाख का चेक बतौर सिक्योरिटी के रूप में दिया था। निर्धारित समय पर चेक लेकर बैंक में पहुंचा तो पता चला कि विधायक के खाते में पैसे ही नहीं है। चेक बाउंस होने पर उसने तत्काल विधायक से संपर्क किया।

विज्ञापन


फरियादी ने अपने वकील से की बातचीत
बता दें कि विधायक कुछ दिनों तक उसे घुमाते रहे, लेकिन एक दिन उसने अपनी विधायकी का रौब दिखाते हुए फरियादी को साफ मना कर दिया। इसके बाद फरियादी ने अपने वकील से बातचीत की। वकील ने कई बार लीगल नोटिस भेजकर विधायक को कोर्ट में सफाई देने के लिए बुलाया, लेकिन विधायक नहीं आए।
विज्ञापन


उसके बाद कोर्ट ने विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इधर, फरियादी का कहना है कि अब वह इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से करेंगे। इस मामले में एएसपी अरविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी आई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed