फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: ADR Report of Assets Comparison of Re Contesting MLAs

MP Election: एमपी में दोबारा चुनाव लड़ रहे 50% विधायकों की दौलत बढ़ी, जानें किनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा

Mon, 13 Nov 2023 03:03 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 13 Nov 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election 2023: 2018 और 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच दोबारा चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों की औसत संपत्ति वृद्धि 5.90 करोड़ रुपये रही है। 2018 में 192 विधायकों की औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी, जो अब 2023 में बढ़कर 17.81 करोड़ रुपये हो गई है। 
loader
MP Election 2023: ADR Report of Assets Comparison of Re Contesting MLAs
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है। 15 नवंबर को प्रचार थमने से पहले अंतिम दिनों में नेताओं के ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच, एडीआर और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया। आइये जानते हैं कि इस रिपोर्ट से क्या-क्या जानकरियां सामने आई हैं...

इस चुनाव में दोबारा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों में से 180 यानी 94 फीसदी विधायकों की संपत्ति में एक फीसदी से लेकर 1982 फीसदी तक की इजाफा हुआ है। वहीं 12 विधायक यानी छह फीसदी ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति कम हुई है। 12 विधायकों की दौलत में एक फीसदी से लेकर 64 फीसदी तक की कमी आई है।

औसतन 50% बढ़ी दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संपत्ति  
2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों द्वारा मैदान में उतारे गए इन 192 विधायकों की औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी। अब 2023 के चुनावों में इन 192 विधायकों की औसत संपत्ति 17.81 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 और 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच इन विधायकों की औसत संपत्ति वृद्धि 5.90 करोड़ रुपये यानी 50 फीसदी रही है।

इन पांच विधायकों की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा 
रतलाम शहर विधानसभा सीट से भाजपा के चैतन्य कश्यप की संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। 2018 में उनकी संपत्ति 204.63 करोड़ रुपये थी जो 2023 में बढ़कर 296.08 करोड़ रुपए हो गई। इस मामले में दूसरे स्थान पर तेंदूखेड़ा सीट से कांग्रेस के संजय शर्मा हैं। संजय की संपत्ति 2018 में 130.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 212.52 करोड़ रुपये हो गई है। 

इस सूची में तीसरे नंबर पर इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के संजय शुक्ला हैं। शुक्ला की संपत्ति 2018 में 139.93 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 217.41 करोड़ रुपये हो गई। चौथा नंबर कांग्रेस के विशाल पटेल का है। 2018 में देपालपुर विधायक की संपत्ति 69 करोड़ थी जो अब 141 करोड़ हो गई है। सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ने के मामले में शिवपुरी सीट से कांग्रेस के केपी सिंह (कक्का जू) पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में केपी सिंह की दौलत 73 करोड़ थी जो बढ़कर 140 करोड़ रुपए हो गई है।

सबसे ज्यादा भाजपा के विधायक अमीर हुए 
पार्टी-वार देखें तो 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के 100 विधायकों की औसत संपत्ति 11 करोड़ थी जो बढ़कर 15 करोड़ हो गई है। कांग्रेस के 88 विधायकों की औसत संपत्ति 12 करोड़ करोड़ से बढ़कर 22 करोड़ पहुंच गई। दोबारा चुनाव लड़ रहे बसपा के दो विधायकों की औसत संपत्ति 2018 में चार करोड़ थी। जो अब बढ़कर सात करोड़ रुपए हो गई है। 

एक निर्दलीय विधायक की संपत्ति पिछले चुनाव में सात करोड़ थी, जो इस चुनाव में 22 करोड़ हो गई। इसके अलावा विंध्य जनता पार्टी के एक विधायक की संपत्ति 2018 में 89 लाख थी जो 2023 में घटकर 86 लाख हो गई। 

इन विधायकों की दौलत घट गई 
एक ओर जहां कई विधायकों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी दौलत बीते पांच वर्षों में घट गई। इस मामले में पहला स्थान देवास सीट से भाजपा की गायत्री राजे पवार का है। 2018 में उनकी संपत्ति 27 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 17 करोड़ रह गई है।

इसके बाद रीवा शहरी सीट से भाजपा के राजेंद्र शुक्ला का नाम है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत 32 करोड़ थी जो अब कम होकर 30 करोड़ रुपए पर आ गई। 

इस सूची में तीसरा नाम बड़वाह सीट से भाजपा के सचिन बिड़ला का है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत चार करोड़ थी जो अब घटकर तीन करोड़ रह गई है। सबलगढ़ सीट से कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह के पास 1.14 करोड़ की संपत्ति थी जो अब कम होकर 41 लाख पर आ गई। 

इस मामले में पांचवां स्थान इछवार सीट से भाजपा के करण सिंह वर्मा का है। 2018 में उनकी संपत्ति 3.81 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 3.24 करोड़ रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed