फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime News: Minor rape and prostitution revealed Katni police arrested two female accused

MP Crime नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार का खुलासा, कटनी पुलिस ने दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता को कब्जे में लेकर उसका शारीरिक परीक्षण करवाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर जबलपुर से मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसने पैसे के लालच में पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया था।

विज्ञापन
MP Crime News: Minor rape and prostitution revealed Katni police arrested two female accused
पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां दो महिलाओं को नाबालिग लड़की को बेचने और उससे अनैतिक कृत्य करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक पीड़िता की बड़ी मां है और दूसरी महिला एक स्पॉ सेंटर की संचालिका है। दोनों के खिलाफ धारा 376, पॉस्को एक्ट, एससीएसटी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता को कब्जे में लेकर उसका शारीरिक परीक्षण करवाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर जबलपुर से मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसने पैसे के लालच में पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया था। शुरुआत में पीड़िता को 15 दिन तक ग्लैमर स्पॉ सेंटर में रखा गया, जहां संचालिका सावित्री उर्फ पूजा दुबे उसे मसाज के लिए आने वाले पुरुषों के पास भेजकर पैसे वसूलती थी। इसके बाद पीड़िता को हैप्पी स्पा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया, जहां फिर से वही कृत्य दोहराए गए। इस स्पा सेंटर का संचालक अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


कटनी जिले में पिछले तीन साल से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। पुलिस ने इन चंद कार्रवाई में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री और कई महिला-पुरुषों को अनैतिक कृत्य करते हुए पकड़ा था, लेकिन न्यायालय में पेश करने तक सीमित रही। इस कारण शहर के तीन थाना क्षेत्रों में करीब 20 से अधिक स्पा सेंटर खुल गए हैं। इनमें से दो सेंटरों में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। हैप्पी स्पा सेंटर के संचालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed