फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime: Jewelery and cash worth Rs 10 lakh were looted at gunpoint police arrested seven accused

MP Crime: कट्टे के दम पर लूटे थे 10 लाख के जेवरात और नगदी, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 11:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jun 2024 11:53 AM IST
सार

माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि डकैती की घटना में 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से 1 कट्टा 2 कारतूस, 2 किलो चांदी की पायल, 35 ग्राम सोने के जेवरात, नगदी 1लाख 78हजार नगद, 3 बाइक सहित 8 मोबाइल फोन जब्त किया है।

विज्ञापन
MP Crime: Jewelery and cash worth Rs 10 lakh were looted at gunpoint police arrested seven accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से नगदी जेवरात समेत डकैती में उपयाग की गई बाइक, मोबाइल, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 18 जून की शाम 7 बजे 2 बाइक पर सवार 6 अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी का कारोबार करने वाले कृष्ण कुमार सोनी के साथ लूट की थी। बदमाशों ने सोनी को माधवनगर के बडखेड़ा ग्राम के पास कट्टे की नोक पर रोक लिया और उनसे सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। मामले की छानबीन दौरान पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमे 3 बाइक और 7 आरोपी दिखाई दिए। जिनकी शिनाख्त कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करते हुए लूट में उपयुक्त कट्टा-कारतूस, बाइक और आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में मदन चोबी, चिंटू उर्फ शैलेंद्र परिहार, लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू साहू तीनों विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र, इसके साथ संजय कुशवाहा, मनु तिवारी, शिवम मिश्रा कुठला थाना क्षेत्र के निवासी है। वहीं, नितिन गर्ग आवेदक के गृह ग्राम हीरापुर-कौड़िया निवासी है जो रैकी करते हुए अपने सभी साथियों को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि डकैती की घटना में 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से 1 कट्टा 2 कारतूस, 2 किलो चांदी की पायल, 35 ग्राम सोने के जेवरात, नगदी 1लाख 78हजार नगद, 3 बाइक सहित 8 मोबाइल फोन जब्त किया है। कार्यवाही में शामिल टीआई अनूप दुबे, चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल, दुर्गेश तिवारी, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, लालजी यादव, आशीष श्रीवास, रविंद्र दुबे सहित अन्य स्टाफ को नगद इनाम से पुरुस्कृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed