फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: Corona patients also increased as testing increased, 9305 new cases in 24 hours, 9 deaths in a day scared, Bhopal got the most positives

MP Corona Update: टेस्टिंग बढ़ी तो कोरोना के मरीज भी बढ़े, 24 घंटे में 9305 नए केस, एक दिन में 9 मौत ने डराया, भोपाल में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मिले 

Sun, 30 Jan 2022 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 10:37 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 9305 मरीज मिले हैं वहीं एक दिन में 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Corona Update: Corona patients also increased as testing increased, 9305 new cases in 24 hours, 9 deaths in a day scared, Bhopal got the most positives
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में 9305 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। वहीं, एक दिन में 9 मौतों ने डरा दिया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 1936 संक्रमित मिले है। राहत की बात यह है कि एक दिन में 12041 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हजार के पार पहुंच गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को 80930 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 9305 लोग संक्रमसित मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 73873 मरीजों की जांच में 8678, गुरुवार को 71313 सैंपल की जांच में 7763 पॉजिटिव मिले थे। यानी प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ी तो संक्रमितों का आकड़ा भी बढ़ गया। प्रदेश में अब तक 9 लाख 59 हजार 439 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8 लाख 85 हजार 526 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 616 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अस्पतालों में 1083 मरीज भर्ती है। इसमें से 192 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 29 दिन में 83 मौते 
कोरोना संक्रमण से मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं, लेकिन मौतों की संख्या फिर डरा रही है। प्रदेश में जनवरी माह के 29 दिनों में 83 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को एक दिन में 9 मौतें रिपोर्ट हुईं। इसमें इंदौर में 6, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में 1-1 मौत हुई है। हालांकि मृतकों में अधिकतर लोग दूसरी बीमारियों से पीड़ित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 100 से ज्यादा नए केस 
शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 1936 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद  इंदौर में 1784, बालाघाट में 178, बैतूल में 181, छत्तरपुर में 110, दतिया में 115, धार में 173, ग्वालियर में 228, होशंगाबाद में 199, जबलपुर में 662, कटनी में 159, खंडवा में 109, खरगौन में 154, रायसेन में 160, रतलाम में 120, रीवा में 151, सागर में 115, सीहोर में 300, सिवनी में 131, सीधी में 102, उज्जैन में 164, विदिशा में 253 समेत अन्य जिलों में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed