MP Corona Update: प्रदेश में 259 नए केस, 1 की मौत, अस्पताल में 157 मरीज भर्ती
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। मंगलवार को 51 हजार जांच में 259 नए पॉजिटिव मिले है। भोपाल में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। अभी 2748 एक्टिव केस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। मंगलवार को 51 हजार जांच में 259 नए पॉजिटिव मिले है। भोपाल में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। अभी 2748 एक्टिव केस है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 157 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 23 मरीज गंभीर है। भोपाल में 49 भर्ती मरीज में 17 और इंदौर में 13 में से 1 मरीज गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 39 हजार 451 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 25 हजार 973 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक प्रदेश में 10 हजार 730 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को 631 मरीज ठीक हुए है।
14 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला
मंगलवार को प्रदेश के 14 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। यह जिले भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, खंडवा, मंदसौर, निवाड़ी, रतलाम, रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ है। वहीं, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है।
इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
इंदौर में लंबे समय बाद भोपाल से ज्यादा केस आए है। इंदौर में मंगलवार को 42 नए संक्रमित मिले है। वहीं, भोपाल में 36 पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा 10 से ज्यादा नए केस में अशोकनगर 15, होशंगाबाद 14, नरसिंहपुर 19, रायसेन में 17 मिले है। इसके अलावा बाकी जिलाें 10 से कम पॉजिटिव मिले है।
