फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress President Jitu Patwari attacked Suresh Pachauri and Sanjay Shukla who joined BJP

MP: कांग्रेस नेता BJP में शामिल, जीतू बोले- भगवान उनका भला करें, भार उतरा; सिंघार ने क्यों किया पतझड़ का जिक्र

Sat, 09 Mar 2024 02:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

MP Congress President Jitu Patwari: भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर जीतू पटवारी ने कहा- पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले नेता भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं। पचौरीजी को मेरी शुभकामनाएं हैं, भगवान करें वो भीड़ का हिस्सा न बने।

विज्ञापन
MP Congress President Jitu Patwari attacked Suresh Pachauri and Sanjay Shukla who joined BJP
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Congress President Jitu Patwari: मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले नेता भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि सुरेश पचौरीजी ने इस्तीफा दिया और भाजपा ज्वाइंन की। उन्हें मेरी शुभकामनाएं है। भगवान करें वो भीड़ का हिस्सा न बने। पटवारी ने कहा कि हम चार बार चुनाव हारे हैं। इस डर से लोग निर्णय लेंगे। कांग्रेस ने सुरेश पचौरी को सर्वाधिक दिया है। भगवान उनका भला करें, भार उतरा। पटवारी ने आगे कहा कि नेता चले जाते हैं, लेकिन वोट नहीं जाते है। कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता है, उनको समझाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


जल्द आएगी प्रत्याशियों की सूची 
लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्याशियों का एलान जल्द होगा। तीन दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। सूची में अच्छे नाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पत्ते गिर जाते हैं, नए पत्ते आएंगे 
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को दुख का विषय बताया। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। उन्होंने कहा कि जो पुराने पत्ते हो जाते हैं, वो पतझड़ में गिर जाते हैं, फिर नए पत्ते आएंगे।


यह नेता हुए भाजपा में शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, जयसपाल सिंह अरोरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed