फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Code Of Conduct 3 Lakh Rupees Cash and Four Kg Silver Recovered from Car in Mandsaur News in Hindi

MP News: मंदसौर में आचार संहिता के बीच बड़ी कार्रवाई, कार से एक करोड़ तीन लाख रुपये सहित 4 किलो चांदी जब्त

Tue, 23 Apr 2024 02:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Apr 2024 02:22 PM IST
सार

MP News: मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने बीती रात नयाखेड़ा बाईपास के पास से एक कार में एक करोड़ तीन लाख रुपये नकद और 4 किलो चांदी जब्त की है। नई आबादी पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर नयाखेड़ा बाईपास पर पहले नाकाबंदी की और कार रोककर तलाशी लेने पर 1 करोड़ से ज्यादा का कैश और 4 किलो चांदी बरामद की है।

विज्ञापन
MP Code Of Conduct 3 Lakh Rupees Cash and Four Kg Silver Recovered from Car in Mandsaur News in Hindi
कार से कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई आबादी थाना पुलिस ने नयाखेड़ा बाईपास से एक कार को शंका के आधार पर रोका। कार में पति-पत्नी सहित तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे से प्लास्टिक की करीब 8-10 थैली में अवैध रूप से रखे हुए 1 करोड़ से अधिक की नगदी और करीब 4 किलो चांदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में कार सवार लोग एक ही परिवार के निकले। इन्होंने पहले मुंबई शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना बताया, लेकिन इसके बाद थाने में तीनों की बोलती ही बंद हो गई। अब पुलिस ने नगदी के बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया है।

विज्ञापन


मंदसौर के नई आबादी थाना प्रभारी वरूण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर नयाखेड़ा बाईपास पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से महाराष्ट्र पासिंग कार क्रमांक एमएच 47 बीपी 4087 आती दिखाई दी। जिसे शंका के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार की सीट के नीचे स्कीम बनाकर प्लास्टिक थैलियों में छिपाकर रखे 500, 200, 100 तथा 50 रूपए के नोट के बंडल मिले। वहीं 4 किलो चांदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन


कार सवार रोहित पिता मनोहरलाल सोनी निवासी रांका मार्केट मंदसौर ने पुलिस पूछताछ में मुंबई शादी में जाना बताया। इस दौरान रोहित के साथ उसकी पत्नी और एक अन्य युवक भी था। पुलिस सभी को अपने साथ नई आबादी थाने पर ले गई। यहां रात करीब 11 बजे नोटों की गिनती चली। आखिर में प्लास्टिक की 8-10 थैलियों में रखे नोटों की गिनती हुई तो कुल राशि 1 करोड़ 3 लाख रूपए नगदी निकली साथ ही चार किलो चांदी भी जप्त की गई। पुलिस ने मामले में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट गिनने की मशीन मंगाई थाने में
सोमवार को चैकिंग दौरान कार से नई आबादी पुलिस को इतनी अधिक संख्या में नगदी मिली कि इसे गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन थाने बुलानी पड़ी। इसके बाद भी नोट गिनने में पुलिस को करीब 3 घंटे का समय लगा। इसके बाद गिनती पूरी हुई। लंबे समय बाद पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की है।

हवाला का हो सकता है रुपया
सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार से मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक की नगद राशि और चार किलो चांदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि उक्त रुपये आउट चांदी इंदौर के किसी व्यापारी को हवाला उतारने के लिए रोहित सोनी ने फेमिली टूर का प्लान बनाया था। लेकिन हवाला उतारने के पहले ही माल पुलिस के हवाले हो गया।


रतलाम ज्वैलर्स के नाम से फर्म
सूत्रों की मानें तो रोहित के पिता मनोहर लाल सोनी लंबे समय से सोने-चांदी के कारोबार में सराफा बाजार का एक चर्चित नाम है। बताया जाता है कि इनके परिवार के लोगों द्वारा लंबे समय से यूं ही परिवार के साथ लंबी यात्राएं की जाती रही है। बताया जाता है कि इस दौरान ये सोना-चांदी और कैश का परिवहन भी करते रहे है। फिलहाल पुलिस एक करोड़ और चार किलो चांदी मिलने के बाद मनोहरलाल सोनी का नाम फिर सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed